Pathaan OTT Release: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ OTT प्लेटफॉर्म पर इस दिन होगी रिलीज, जानिए कहां देखें

Pathaan OTT Release: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। खबर है कि यह फिल्म 22 मार्च 2023 को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म काफी सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में आने से पहले ही फिल्म काफी विवादों में रही

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 12:24 PM
फिल्म 'पठान' को 56 दिन बाद 22 मार्च को ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा

Pathaan OTT Release: शाहरुख खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज आ गई है। ब्‍लॉकस्‍टर फिल्म 'पठान' की OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की डेट आ गई है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित'पठान' को लेकर बताया जा रहा है कि फिल्म 22 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी। ऐसे में अगर आप सिनेमाघरों में नहीं देख पाएंगे तो घर बैठे देख सकते हैं। 'पठान' यशराज फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी एक स्पाई एक्शन फिल्‍म है। पठान में सलमान खान का कैमियो रोल भी है। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 50 दिन भी पूरे कर लिए हैं।

यह फिल्म भारत के 800 सिनेमाघरों और दुनिया के 20 देशों के 135 सिनेमाघरों में लगी हुई है। सिनेमाघरों में रिलीज के 56 दिनों बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना है।

आधिकारिक घोषणा नहीं


पठान' की अभी OTT रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एमेजॉन प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिससे संकेत मिलते हैं कि जल्द ही 'पठान' OTT पर दस्तक देने वाली है। लेकिन कहा जा रहा है कि 'पठान' 22 मार्च को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। पूरी दुनिया में फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। देशभर में इसने 540 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर खूब विवाद हुआ था, लेकिन उस विवाद से फिल्म के कलेक्शन पर पॉजिटिव असर ही हुआ। लाख बवाल और विरोध-प्रदर्शन के बाद भी 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी है।

गौतम अदाणी के बेटे जीत की दीवा जैमिन शाह से हुई सगाई, घर पर जल्द बजेगी शहनाई

एनुअल प्लान

अगर आपका इरादा OTT पर 'पठान' देखने का है तो आपको एमेजॉन प्राइम वीडियो का सब्‍सक्रिप्‍शन खरीदना पड़ेगा। इसका एनुअल प्लान 1,499 रुपए में आता है। अगर आप मंथली सब्सक्रिप्शन चाहते हैं तो इसके लिए 179 रुपए दना होगा। इसके बाद ही आप फिल्म को OTT पर देख पाएंगे। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'जवान' में और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में काम करते नजर आएंगे। शाहरुख खान की ये दोनों फिल्म साल 2023 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।