गौतम अदाणी के बेटे जीत की दीवा जैमिन शाह से हुई सगाई, घर पर जल्द बजेगी शहनाई

Jeet Adani Engagement: देश के उद्योगपति गौतम अदाणी के घर एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे जीत अदाणी (Jeet Adani) की सगाई हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमिन शाह (Diva Jaimin Shah) से हुई है। इस समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। सगाई सेरेमनी गुजरात के अहमदाबाद में हुई थी

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 9:54 AM
गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी ने एक हीरा कारोबारी की बेटी से सगाई कर ली है

Jeet Adani Engagement: देश के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे जीत अदाणी (Jeet Adani) ने एक हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमिन शाह (Diva Jaimin Shah) से सगाई कर ली है। यह सगाई 12 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद मे हुई थी। सगाई सेरेमनी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। यह समारोह बेहद निजी था। दीवा जैमिन शाह हीरा कंपनी सी. दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (C.Dinesh & Co. Pvt. Ltd) के मालिक जैमिन शाह की बेटी हैं। जैमिन शाह सूरत के हीरा बाजार के बड़े कारोबारियों में से एक हैं।

हालांकि अभी दोनों की शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। इस सगाई समारोह की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। एक फोटो में दीवा जैमिन शाह पेस्टल पिंक ड्रेस और जीत अदाणी हल्के पिंक कलर के कुर्ते में काफी सुंदर नजर आ रहे हैं। यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

जीत अदाणी


Gautam Adani के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम करण अदाणी है। छोटे का नाम जीत अदाणी है। छोटे बेटे जीत अदाणी का जन्म 7 नवंबर 1997 को हुआ। जीत अदाणी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन किया है। जीत साल 2019 में भारत वापस आए। जीत अडानी और इनके बड़े भाई करण दोनों ने ही विदेश से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। जीत ने स्ट्रैटेजिक फाइनेंस, कैपिटल मार्केट्स और रिस्क एंड गवर्नेंस पॉलिसी को देखते हुए ग्रुप सीएफओ के ऑफिस में अपना करियर शुरू किया। इसके साथ साथ जीत अदाणी ग्रुप के एयरपोर्ट के कारोबार के साथ अदाणी डिजिटल लैब्स का भी काम संभाल रहे हैं।

दिल्ली के इस परिवार की आपबीती सुन आप जीवनभर के लिए गोवा से कर लेंगे तौबा, जानलेवा साबित हुआ फर्स्ट ट्रिप

बड़े बेटे करण की 2013 में हुई शादी

इससे पहले गौतम अदाणी के बड़े बेटे करण की शादी देश के जाने-माने कार्पोरेट वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि (Paridhi Adani) से हुई है। साल 2013 में करण अडानी और परिधि की शादी हुई थी। दोनों की शादी में पीएम मोदी भी गए थे। करण अदाणी फिलहाल अडाणी पोर्ट एंड सेज लिमिटेड (APSEZ) के CEO हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।