दिल्ली के इस परिवार की आपबीती सुन आप जीवनभर के लिए गोवा से कर लेंगे तौबा, जानलेवा साबित हुआ फर्स्ट ट्रिप

Goa Trip: उत्तरी गोवा के प्रसिद्ध अंजुना तट पर नई दिल्ली से आए एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के टूरिस्ट परिवार पर अपनी पहली गोवा यात्रा के दौरान कथित तौर पर तलवारों और चाकुओं से हमला किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार समुद्र तट के पास 'स्पाजियो लीजर' नाम के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, जब उन पर कुछ लोगों ने क्रूरता से हमला किया

अपडेटेड Mar 15, 2023 पर 4:53 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के रहने वाले एक परिवार पर गोवा में जानलेवा हमला हुआ है। इम मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

उत्तरी गोवा (Goa) के प्रसिद्ध अंजुना तट पर नई दिल्ली से आए एक परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के टूरिस्ट परिवार पर अपनी पहली गोवा यात्रा के दौरान कथित तौर पर तलवारों और चाकुओं से हमला किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि परिवार समुद्र तट के पास 'स्पाजियो लीजर' नाम के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे, जब उन पर कुछ लोगों ने क्रूरता से हमला किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पीड़ित परिवार ने शेयर किया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि इस तटीय राज्य में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली निवासी 47 वर्षीय एक व्यक्ति ने पांच मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनपर और उनके परिवार के सदस्यों पर एक गैंग ने बेल्ट, बेसबॉल बल्ले और चाकू से हमला किया। FIR के अनुसार, हमलावरों ने शिकायतकर्ता और अन्य लोगों पर भी वार किए, जिससे वे घायल हो गए।

पीड़ित परिवार ने सुनाई आपबीती


दिल्ली के रहने वाले जतिन शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए गोवा गए हुए थे। वह अंजुना इलाके में एक बीच रिजॉर्ट में रुके थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका ये ट्रिप इतना जानलेवा साबित होगा। वो अपने परिवार के साथ रिसॉर्ट में थे तभी कुछ बदमाशों ने उनपर तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से जतिन और उनके परिवार ने अपनी जान बचाई।

द इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में 24 वर्षीय जतिन शर्मा (Jatin Sharma) ने अपने ऊपर हुए हमले के लिए होटल के एक कर्मचारी को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, "गोवा का यह मेरा पहला ट्रिप था और जिस तरह से मुझ पर चाकुओं और बेल्ट से हमला किया गया, मैं फिर कभी उस जगह पर नहीं जा पाऊंगा।" उन्होंने आगे कहा, “हमने 5 मार्च को होटल में एंट्री की। इस दौरान होटल के स्टाफ के सदस्यों में से एक ने मुझपर अभद्र टिप्पणी की। इसके तुरंत बाद, हमारी उनसे अनबन हो गई। इसके बाद होटल ने उन्हें निकाल कर दिया।"

शर्मा ने दावा किया कि पुरुष स्टाफ सदस्य ने उनके खिलाफ शिकायत करने पर परिवार को धमकी दी। जब शर्मा और उनका परिवार रिजॉर्ट के बाहर थे, तो निलंबित कर्मचारी रॉयस्टन डायस उर्फ रोशन ने कम से कम तीन अन्य लोगों के साथ बहस शुरू कर दी। इस दौरान उनके परिवार पर चाकुओं और तलवारों से हमला किया गया।

सोशल मीडिया पर इस भयानक घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में बदमाशों के एक ग्रुप को जतिन और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक महिला मदद के लिए चिल्ला रही है।

शर्मा के अनुसार, उनके चाचा और 59 वर्षीय पिता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की। इस दौरान उन पर भी हमला किया गया। शर्मा ने कहा, "मेरे चाचा की दाहिनी हथेली पर कट लग गया है और मेरे पिता के दाहिने हाथ में कई चोटें आई हैं।"

ये भी पढ़ें- गोवा के रिसॉर्ट में दिल्ली के पर्यटकों पर तलवार और चाकुओं से हमला, सीएम सावंत ने की घटना की निंदा

जतिन के परिवार के सदस्य ने इंस्टाग्राम पर आपबीती साझा करते हुए बताया, “कर्मचारियों के साथ विवाद के बाद रिसॉर्ट ने उन्हें नौकरी से छुट्टी कर दी। कुछ देर बाद जब परिवार पूल में नहा रहा था तो एक सदस्य ने रिजॉर्ट के बाहर 14-15 लोगों को देखा।"

शर्मा के चाचा अश्विनी कुमार के अनुसार, आरोपियों के मौके से भाग जाने से पहले उन्होंने 15 से 20 मिनट तक बहस और मारपीट की। दिल्ली हाई कोर्ट के वकील कुमार ने कहा, "मेरी पत्नी और भतीजी मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन आरोपी नहीं रुके।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।