Pathaan OTT Release: शाहरुख खान के फैन्स के लिए गुड न्यूज आ गई है। ब्लॉकस्टर फिल्म 'पठान' की OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की डेट आ गई है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित'पठान' को लेकर बताया जा रहा है कि फिल्म 22 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी। ऐसे में अगर आप सिनेमाघरों में नहीं देख पाएंगे तो घर बैठे देख सकते हैं। 'पठान' यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी एक स्पाई एक्शन फिल्म है। पठान में सलमान खान का कैमियो रोल भी है। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 50 दिन भी पूरे कर लिए हैं।
