Pathaan Week: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'पठान' का टिकट सिर्फ 110 रुपए में, फिल्म की सफलता का मनेगा जश्न

'पठान वीक' के बारे में बोलते हुए, मल्होत्रा ​​​​ने कहा, “इसमें शामिल होने वाले सिनेमाघरों में ये पठान वीक होने जा रहा है, जिसमें फिल्म के टिकट की कीमत 110 रुपए है। ये शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, YRF, सिद्धार्थ आनंद और YRF स्पाई यूनिवर्स का भी उत्सव है, जो भारत में अब तक देखे गए सबसे बड़े एक्शन सीन पर मंथन कर रहा है और हर फिल्म के साथ नए बेंचमार्क और रिकॉर्ड कायम कर रहा है

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 9:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pathaan Week: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर 'पठान' का टिकट सिर्फ 110 रुपए में

पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की धमाकेदार कमाई के बाद, थिएटर मालिकों ने 20 फरवरी से 23 फरवरी को "पठान वीक" (Pathaan Week) मनाने का फैसला किया है। इस जश्न वाले हफ्ते के दौरान, सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर फिल्म के सभी टिकटों की कीमत 110 रुपए होगी। YRF में डिस्ट्रीब्यूशन के VP रोहन मल्होत्रा ​​ने Pinkvilla को बताया, "2023 न केवल YRF के लिए 'पठान' के साथ बल्कि पूरे एग्जीबिशन सर्किट के लिए बहुत अच्छी शुरुआत हुई है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते।"

रोहन मल्होत्रा ​​ने आगे कहा, "अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर "पठान", अपनी रिलीज के बाद से ही विश्व स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। ये हैरानी है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म के योगदान का जश्न मनाने के लिए सभी प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन एक साथ आ रहे हैं।"

'पठान वीक' के बारे में बोलते हुए, मल्होत्रा ​​​​ने कहा, “इसमें शामिल होने वाले सिनेमाघरों में ये पठान वीक होने जा रहा है, जिसमें फिल्म के टिकट की कीमत 110 रुपए है। ये शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, YRF, सिद्धार्थ आनंद और YRF स्पाई यूनिवर्स का भी उत्सव है, जो भारत में अब तक देखे गए सबसे बड़े एक्शन सीन पर मंथन कर रहा है और हर फिल्म के साथ नए बेंचमार्क और रिकॉर्ड कायम कर रहा है!"

ससुर रजनीकांत के पड़ोसी बने धनुष, 150 करोड़ रुपये के नए घर में हुए शिफ्ट, देखें अंदर की PHOTOS


"पठान" अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है और YRF के स्पाई यूनिवर्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ये स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर एक जासूस के जीवन पर आधारित, जो आतंकवादी गुटों के आउटफिट X के भारत पर होने वाले हमले को रोकने के लिए गुप्त जीवन से बाहर आता है।

साल 2012 में आई, सलमान खान की एक था टाइगर और 2017 में आई टाइगर जिंदा है और 2019 ऋतिक रोशन की वॉर के बाद YRF की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स में "पठान" चौथी फिल्म है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।