ससुर रजनीकांत के पड़ोसी बने धनुष, 150 करोड़ रुपये के नए घर में हुए शिफ्ट, देखें अंदर की PHOTOS

Dhanush: वायरल तस्वीरों में धनुष पूजा के दौरान नीले रंग का कुर्ता और पायजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके माता-पिता भी पारंपरिक पोशाक पहने नजर आ रहे हैं। इस मौके पर निर्देशक सुब्रमण्यम शिव भी मौजूद थे। सुब्रमण्यम द्वारा पहली तस्वीरें शेयर की गईं, जिससे फैंस को उनकी विशाल हवेली की एक झलक मिली

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
तमिल अभिनेता ने हाल ही में गृह प्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं

साउथ अभिनेता धनुष (Dhanush) ने हाल ही में अपने माता-पिता के लिए चेन्नई के पोएस गार्डन में एक आलीशान घर बनाया है, जिसकी कीमत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। धनुष ने अपने माता-पिता को यह नया घर गिफ्ट में दिया है। अभिनेता ने कथित तौर पर चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया (Poes Garden area) में एक नया घर खरीदा है, जो संयोग से वही क्षेत्र है जहां उनके ससुर और सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) रहते हैं। इस घर की कीमत 150 करोड़ रुपये है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता का परिवार हाल ही में धनुष द्वारा बनाए गए अपने नए घर में शिफ्ट हो गया है। तमिल अभिनेता ने हाल ही में गृह प्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

वायरल तस्वीरों में धनुष पूजा के दौरान नीले रंग का कुर्ता और पायजामा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके माता-पिता भी पारंपरिक पोशाक पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान निर्देशक सुब्रमण्यम शिव भी मौजूद थे। सुब्रमण्यम द्वारा पहली तस्वीरें शेयर की गईं, जिससे फैंस को उनकी विशाल हवेली की एक झलक मिली।

तस्वीरें शेयर करते हुए सुब्रमण्यम शिवा ने लिखा, 'मेरे छोटे भाई धनुष का नया घर मुझे मंदिर जैसा अहसास दे रहा है। अपने जीवनकाल में उन्होंने अपने माता-पिता को स्वर्ग जैसा घर गिफ्ट किया है और भी सफलता और उपलब्धियां आपका पीछा करती रहेंगी। आप दीर्घायु हों और माता-पिता के सम्मान में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने रहें।'


ये भी पढ़ें- iPhone खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, तो 20 वर्षीय युवक ने डिलीवरी बॉय की कर दी हत्या, 4 दिनों तक शव को अपने घर में छुपाए रखा

तस्वीरों से पता चलता है कि यह घर एक डुप्लेक्स हवेली है। अभिनेता धनुष इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'वाथी (Vaathi)' को लेकर सुर्खियों में हैं जो 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। Vaathi बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है।

धनुष साउथ फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। धनुष एक्टिंग के साथ साथ लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।