iPhone खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, तो 20 वर्षीय युवक ने डिलीवरी बॉय की कर दी हत्या, 4 दिनों तक शव को अपने घर में छुपाए रखा

iPhone की सनक कितनी खतरनाक हो सकती है, इस बात का अंदाजा आप कर्नाटक से सामने आए एक चौंकाने वाले हत्याकांड से लगा सकते हैं। यहां एक युवक ने आईफोन के लिए एक डिलीवरी बॉय को मौत के घाट तक उतार दिया। आरोपी ने अपने घर के अंदर उसको चाकू मार दिया, क्योंकि उसके पास ऑनलाइन ऑर्डर किए गए आईफोन को खरीदने के लिए पैसे नहीं थे

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी युवक डिलीवरी बॉय के शव को जलाने के लिए अपनी बाइक पर ले जा रहा है

iPhone की सनक कितनी खतरनाक हो सकती है, इस बात का अंदाजा आप कर्नाटक से सामने आए एक चौंकाने वाले हत्याकांड से लगा सकते हैं। कर्नाटक के हासन जिले (Karnataka Hassan district) में एक 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर एक ई-कार्ट डिलीवरी पार्टनर की हत्या कर दी, जो उसके घर आईफोन (iPhone) देने आया था। इतना ही इस हत्याकांड में चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी युवक ने न सिर्फ डिलीवरी बॉय की हत्या की, बल्कि खुद को पुलिस से बचाने के लिए उसकी लाश को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने डिलीवरी बॉय के शव को एक रेलवे स्टेशन के पास जला दिया। युवक ने जलाने से पहले उसके शव को चार दिन तक अपने घर में छुपाए रखा था। चौंकाने वाला यह मामला हसन जिले के अरिसकेरे शहर (Ariskere town in Hassan) का है।

आरोपी युवक की पहचान हेमंत दत्त (Hemanth Dutt) के रूप में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने अपने घर के अंदर डिलीवरी बॉय को चाकू मार दिया, क्योंकि उसके पास ऑनलाइन ऑर्डर किए गए आईफोन को खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।


ऐसे हुआ खुलासा

मामला तब सामने आया जब 11 फरवरी को अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास एक जली हुई लाश मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पाया गया कि 23 वर्षीय मृतक हेमंत नाइक ई-कार्ट एक्सप्रेस (E-kart express) में काम करता था। 7 फरवरी को वह लक्ष्मीपुरा लेआउट के पास हेमंत दत्ता द्वारा बुक किए गए सेकेंड हैंड आईफोन की डिलीवरी करने गया था।

जब नाईक ने डिलीवरी के लिए 46,000 रुपये की मांग की, तो हेमंत ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को चार दिनों तक अपने घर पर छूपाए रखा। बाद में उसने शव को बोरे में भरकर बाइक पर रखा और रेलवे स्टेशन के पास जला दिया।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बंद होंगे सभी बार, दुकानों पर बैठकर नहीं पी सकेंगे शराब, नई आबकारी नीति पर शिवराज कैबिनेट की मुहर

युवक गिरफ्तार

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी युवक शव को जलाने के लिए अपनी बाइक पर ले जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।

https://youtube.com/shorts/DsYkI3y0_q4?feature=share

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।