पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 900 करोड़ रुपए से ज्यादा की धमाकेदार कमाई के बाद, थिएटर मालिकों ने 20 फरवरी से 23 फरवरी को "पठान वीक" (Pathaan Week) मनाने का फैसला किया है। इस जश्न वाले हफ्ते के दौरान, सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर फिल्म के सभी टिकटों की कीमत 110 रुपए होगी। YRF में डिस्ट्रीब्यूशन के VP रोहन मल्होत्रा ने Pinkvilla को बताया, "2023 न केवल YRF के लिए 'पठान' के साथ बल्कि पूरे एग्जीबिशन सर्किट के लिए बहुत अच्छी शुरुआत हुई है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते।"
