Pathaan Weekend Collection: पठान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, बनी वीकेंड पर 500 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म

Pathaan Weekend Collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने महज पांच दिनों के अंदर ही 542 करोड़ रुपये की कमाई करके इतिहास रच दिया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में हिंदी और डब्ड वर्जन को मिला कर कुल 70 करोड़ रुपये की कमाई की है वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 4:47 PM
Pathaan Weekend Collection: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने महज पांच दिनों के अंदर ही 542 करोड़ रुपये की कमाई करके इतिहास रच दिया है

Shahrukh Khan की फिल्म पठान (Pathaan) की बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई लगातार जारी है। कमाई के मामले में यह फिल्म रोज ही नए रिकॉर्ड बना रही है। अब पठान के नाम पर एक और ऐतिहासिक कामयाबी दर्ज हो गई है। एक वीकेंड में कमाई करने के मामले में पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास मे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पठान ने रिलीज होने के पांच दिनों के अंदर ही 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

वीकेंड पर 500 करोड़ के पार पहुंची Pathaan की कमाई

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने महज पांच दिनों के अंदर ही 542 करोड़ रुपये की कमाई करके इतिहास रच दिया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में हिंदी और डब्ड वर्जन को मिला कर कुल 70 करोड़ रुपये की कमाई की है वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिलीज के चौथे दिन पठान ने 112 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Pathaan 4th Day Collection: रविवार को भी जारी रही पठान की तूफानी कमाई, चार दिन में ही पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा


विदेशों में 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है पठान

पठान विदेशी सिनेमाघरों में भी खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म ने विदेशों में अब तक 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है। यशराज बैनर ने कहा कि हमें गर्व है कि पठान को दुनिया भर के लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। बता दें पठान यशराज बैनर के तले बनने वाली स्पाई यूनिवर्स का एक हिस्सा है।

पठान से कमबैक कर रहे हैं शाहरुख

बता दें कि शाहरुख खान चार साल के बाद पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। तो वहीं जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में विलेन का रोल किया है। जबकि सलमान खान ने भी इस फिल्म में एक कैमियो रोल किया है। यह फिल्म 25 जनवरी के सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।