Get App

Pathaan 4th Day Collection: रविवार को भी जारी रही पठान की तूफानी कमाई, चार दिन में ही पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

Pathaan ने अपने चौथे दिन कमाई का एक और नया रिकॉर्ड बनाते हुए दुनिया भर से 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स (YRF) ने रविवार को कहा कि 'सुपरस्टार' शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखा और चार दिनों में दुनिया भर में 429 करोड़ रुपये की कमाई की

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 29, 2023 पर 8:41 PM
Pathaan 4th Day Collection: रविवार को भी जारी रही पठान की तूफानी कमाई, चार दिन में ही पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
Pathaan ने अपने चौथे दिन कमाई का एक और नया रिकॉर्ड बनाते हुए दुनिया भर से 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है

Shahrukh Khan की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा कर रखा है। इस फिल्म के नाम पर हर दिन कोई न कोई नया रिकॉर्ड जुड़ रहा है। अब इस फिल्म ने एक और बड़ी कामयाबी अपने नाम पर दर्ज करा ली है। पठान ने रिलीज होने के चार दिनों के भीतर ही 400 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

जारी है पठान की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स (YRF) ने रविवार को कहा कि 'सुपरस्टार' शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखा और चार दिनों में दुनिया भर में 429 करोड़ रुपये की कमाई की। YRF के मुताबिक पठान ने भारत में 53 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके अलावा हिंदी और सभी डब्ड वर्जन को मिला कर अगर कमाई के कुल डोमेस्टिक आंकड़ों की बात करें तो पठान ने 64 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। बता दें कि पठान को तेलगू और तमिल में भी रिलीज किया गया है।

Pathaan : Amazon Prime Video पर कब रिलीज होगी पठान? 100 करोड़ रुपये में खरीदे हैं राइट

चौथे दिन भी 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें