Pathaan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) रिलीज हो चुकी है। हालांकि यह रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में रही। इसका विवादों से नाता जुड़ता रहा। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस नया रिकार्ड बनाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म पठान ने दुनिया भर में 313 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस बीच एक और नई खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स बिक गए हैं। अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने 100 करोड़ रुपये में इसके राइट्स खरीद लिए हैं।
इस फिल्म का काफी विरोध किया जा रहा है। फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। वहीं कुछ लोग इस फिल्म को रिलीज से पहले ही बैन करने की मांग कर रहे थे। किंग खान इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आए हैं।
100 करोड़ में बिके राइट्स
बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी खासी रकम कमा ली है। फिल्म के डिजिटल राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बिके हैं। स हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने आधा बजट पहले ही निकाल लिया है। अमेजॉन प्राइम वीडियो को 100 करोड़ रुपये में बेचा गया है। फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म में कब रिलीज होगी। इस बारे में अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि थिएटर में रिलीज होने के 3 महीने बाद डिजिटल में रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब ये हुआ कि डिजिटल प्लेटफॉर्म में यह फिल्म अप्रैल में देखने को मिल सकती है।
पठान फिल्म के रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर काफी विवाद चल रहा है। दरअसल गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। ऐसे में कई हिंदू संगठनों ने दीपिका के ड्रेस को लेकर आपत्ति जताई है। विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। उनका मानना है कि भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।