Pathaan Trailer: 'अब पठान के वनवास का टाइम खत्म हुआ', आतंकी हमले से देश को बचाने निकले शाहरुख, एक्शन और सस्पेंस का है जोरदार तड़का

Pathaan Trailer: पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से 15 दिन पहले शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को जारी कर दिया गया। ट्रेलर में शाहरुख खान का दमदार अवतार देखने लायक है। पावर पैक्ड एक्शन मोड में किंग खान को देखकर फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 1:19 PM
Pathaan Trailer: शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया एवं आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं

Pathaan Trailer: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर जारी हो चुका है। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से 15 दिन पहले शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया। ट्रेलर में शाहरुख खान का दमदार एक्शन अवतार देखने लायक है। पावर पैक्ड एक्शन मोड में 'किंग खान (King Khan)' को देखकर उनके फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। इसमें शाहरुख को एक नए एक्शन अवतार में देख फैंस खुशी से झूमने लगे हैं।

ट्रेलर में सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) एवं आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। पठान के जरिए डिंपल ने काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। पठान के ट्रेलर में जॉन अब्राहम की नापाक प्लान से भारत को बचाने के लिए निकले शाहरुख खान के कुछ यादगार डायलॉग्स हैं।

ट्रेलर से साफ हुआ क्या है फिल्म की कहानी!


पठान के ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम की एंट्री से होती है। शुरुआत में पता चलता है कि जॉन एक खूंखार आतंकवादी हैं, जो कि भारत पर एक बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे हैं। उनको रोकने के लिए पठान की जरूरत पड़ती है। इसी के बाद शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होती है। फिल्म में शाहरुख खान के एक सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, उनका साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण भी मौजूद हैं।

फिल्म में जॉन अब्राहम भारत पर आतंकी हमला करने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन किंग खान उनके इन इरादों को पूरा नहीं होने देंगे। अपने देश को आतंकी हमले से बचाने के लिए शाहरुख अपने वनवास को बीच में छोड़ एक्शन मोड में आ जाते हैं। आतंकियों के खिलाफ इस लड़ाई में पठान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है। पूरा ट्रेलर एक्शन से भरपूर है।

ट्रेलर में शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच की खूंखार जंग कुछ ही सेकंड्स में फैंस में जोश भर देती है। शाहरुख का डायलॉग- पठान तो आएगा... साथ में पटाखे भी लाएगा... बस शाहरुख के इतना कहने पर ही आप उन्हें दिल दे बैठेंगे। इसके अलावा डिंपल का डायलॉग 'अब पठान के वनवास का टाइम खत्म हुआ' भी धांसू है।

नए अवतार में दिखे 'किंग खान'

ट्रेलर में शाहरुख को दमदार एक्शन रूप देखने के बाद किंग खान के फैंस के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना भारी हो गया है। शाहरुख के किलर एक्शन के साथ उनके लुक्स, फिजिक्स और दीपिका संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि शाहरुख नए साल बड़ा धमाका करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Pathaan: 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की 'भगवा' बिकिनी को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी! SRK ने तैयार किया ये खास प्लान

आपको बता दें कि शाहरुख की यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। काफी दिनों से SRK के फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब जब ट्रेलर रिलीज हो गया है तो फैंस को फिल्म के रिलीज होने की बेसब्री से इंतजार है। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान और पठान टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।