हिंदू सेना (Hindu Sena) ने प्रभास (Prabhas) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि इसमें भागवान राम (Ram), मां सीता (Sita) और हनुमान (Hanuman) की छवि से खिलवाड़ किया गया है। प्रभास-स्टारर आदिपुरुष इस साल की सबसे बड़ी रिलीज है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आदिपुरुष मे कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नाग अहम भूमिकाओं में एक साथ देखने को मिलेंगे।
