PM Modi Garba Song: पीएम मोदी ने लिखा गरबा के लिए गीत, नवरात्रि से पहले हुआ रिलीज

PM Modi Garba Song: पीएम मोदी ने नवरात्रि के खास मौके पर एक गाने का वीडियो शेयर किया। जिसे मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है तो वहीं दिव्य कुमार ने गाना गाया है। इस गरबा गीत को पीएम मोदी ने लिखा है। इस गीत को बॉलीवुड में काफी लोग पसंद कर रहे हैं। यह गरबा गीत गुजरात की संस्कृति की शान और विरासत है

अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 12:34 PM
PM Modi Garba Song: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे एक गरबा गीत पर म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है।

PM Modi Garba Song: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गरबा गीत रिलीज हो गया है। पीएम मोदी के लिखे इस खास गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि बॉलीवुड जगत के सितारे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। यह गीत गुजराती में लिखा गया है। पीएम मोदी इस गीत को कई साल पहले लिख चुके थे। अब इस पर एलबम जारी किया गया है। पीएम के लिखे गाने पर मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है तो वहीं दिव्य कुमार ने गीत गाया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दोनों का धन्यवाद किया है।

नवरात्रि उत्सव के शुरुआत के पहले इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। पीएम मोदी ने इसे नवरात्रि के लिए लिखा है। पीएम मोदी ने कहा कि गरबो गाना उन्होंने लिखा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि नवरात्रि के खास मौके पर मेरी ओर से लिखा गया गरबा गीत साझा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। इसी के साथ उन्होंने मीत ब्रदर्स और दिव्य कुमार को गाने के लिए धन्यवाद किया है।


ध्वनि भानुशाली ने शेयर किया पीएम मोदी का गरबा गीत

यह गरबा गीत गुजरात की संस्कृति की शान और विरासत है। पीएम मोदी ने इस गरबा गीत को शानदार प्रस्तुति के लिए गायिका ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम को भी धन्यवाद दिया। इसने मेरी यादों को ताजा कर दिया। भानुशाली ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी के लिखे गाने गरबा का म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि प्रिय नरेंद्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गया गरबा बहुत पसंद आया। हम एक ताजा लय, क्रिएशन और टेस्ट के साथ एक गाना बनाना चाहते थे। जस्ट म्यूजिक ने हमें इस गीत और वीडियो को जिंदा बनाने में मदद की।

कंगना रनौत ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में फंसे सेलेब्स को लगाई लताड़, बोलीं सुधर जाओ वरना...

कंगना रनौत ने की तारीफ

बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी के लिखे गीत पर अपना प्यार लुटाया है और खूबसूरत गीत लिखने के लिए उनकी तारीफ की है। कंगना ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कितना सुंदर। चाहे वह अटल जी की कविताएं हों या नरेंद्र मोदी जी के गाने/कविताएं और कहानिया, हमारे नायकों को सुंदरता और आर्ट में डूबा देखना हमेशा दिल को छू लेने वाला होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।