Chhaava: 'छावा की धूम मची हुई है', पीएम मोदी से अपनी फिल्म की तारीफ सुन विक्की कौशल ने दिया ऐसा रिएक्शन

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। करीब 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने फिल्म की तारीफ की, जिस पर विक्की ने इसे गर्व का पल बताया

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
Chhaava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म की तारीफ की, जिस पर विक्की कौशल ने कहा कि उनकी फिल्म को पीएम सेतारीफ मिलना गर्व की बात है

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म की तारीफ की, जिस पर विक्की कौशल ने कहा कि उनकी फिल्म 'छावा' को पीएम मोदी से तारीफ मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई ने मराठी और हिंदी फिल्मों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने फिल्म 'छावा' की भी चर्चा करते हुए कहा, "इन दिनों तो 'छावा' की धूम मची हुई है ।"

Vicky Kaushal


विक्की कौशल ने पीएम को कहा धन्यवाद

विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभारी हूं।" फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। वहीं येसुबाई का किरदार निभाने वाली रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर, यह हमारे लिए सच में सम्मान की बात है।"

Rashmika Mandanna

मैडॉक फिल्म्स ने पीएम मोदी का जताया आभार

'छावा' फिल्म के निर्माता दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की एक क्लिप शेयर की है। मैडॉक फिल्म्स ने पीएम मोदी द्वारा ‘छावा’ की सराहना को ऐतिहासिक सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि "यह गर्व का पल है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और विरासत को सम्मान दिया। निर्माता दिनेश विजान, निर्देशक लक्ष्मण उतेकर, विक्की कौशल और पूरी टीम इस खास पहचान से बेहद खुश हैं।"

इन राज्यों में ट्रैक्स फ्री है फिल्म

फिल्म 'छावा' को गोवा और मध्य प्रदेश में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा भी नजर आ रहे हैं।

Naga-Sobhita Wedding: सगाई से लेकर सात फेरों तक, ट्रेडिशनल लुक में अप्सरा से कम नहीं लगी शोभिता!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।