Get App

Mani Ratnam: बुखार के लक्षणों के बाद Ponniyin Selvan के डायरेक्टर मणि रत्नम को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

सूत्रों के मुताबिक, मणि रत्नम को बुखार के लक्षणों के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जरूरी जांच की गई। सूत्रों ने बताया कि उनकी कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और उन्हें अस्पताल से आज ही छुट्टी दी जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 4:03 PM
Mani Ratnam: बुखार के लक्षणों के बाद Ponniyin Selvan के डायरेक्टर मणि रत्नम को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
मणि रत्नम अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan) के पोस्ट-प्रोडक्शन में जुटे हैं

जाने-माने फिल्म निर्देशक मणि रत्नम (Mani Ratnam) को बुखार के लक्षणों के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अस्पताल मैनेजमेंट की तरफ से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, मणि रत्नम को बुखार के लक्षणों के बाद मंगलवार सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जरूरी जांच की गई। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनकी कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और उन्हें अस्पताल से आज ही छुट्टी दी जा सकती है।

बता दें कि मणि रत्नम अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan) के पोस्ट-प्रोडक्शन में जुटे हैं, जो 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कुछ दिनों से उनकी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लेकर विवाद काफी गरमाया हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें