Poonam Pandey: अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में मुश्किल में फंसीं पूनम पांडे, गोवा पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 447 (क्रिमिनल ट्रेसपास), 292, 293 (अश्लीलता) और 294 (सार्वजनिक स्थान पर किसी भी अश्लील गीत या शब्दों का उच्चारण) के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं

अपडेटेड May 31, 2022 पर 7:04 PM
Poonam Pandey को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें जमानत मिल गई थी

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, पूनम पांडे की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गोवा पुलिस ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो शूट करने के मामले में पूनम पांडे और अलग रह रहे उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। यह मामला 2020 का है।

काणकोण थाने के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण गवास ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि अश्लीलता और अश्लील वीडियो प्रसारित करने संबंधी विभिन्न धाराओं के तहत काणकोण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष पिछले हफ्ते चार्जशीट दायर किया गया था।

ये भी पढ़ें- GST Compensation: केंद्र ने राज्यों को जारी की 86,912 करोड़ रुपये, जीएसटी मुआवजे का पूरा बकाया चुकाया


अधिकारी ने कहा कि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे के खिलाफ नवंबर 2020 में काणकोण क्षेत्र में सरकारी चपोली बांध पर अश्लील वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हालांकि, बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। गवास ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 39 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनसे मामले की सुनवाई के दौरान अदालत पूछताछ करेगी।

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 447 (क्रिमिनल ट्रेसपास), 292, 293 (अश्लीलता) और 294 (सार्वजनिक स्थान पर किसी भी अश्लील गीत या शब्दों का उच्चारण) के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।