Get App

Porn Racket Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने अब दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Raj Kundra को पिछले साल 19 जुलाई को 11 अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2022 पर 10:46 AM
Porn Racket Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने अब दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
राज कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है

Porn Racket Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल सामने आए कथित पॉर्न रैकेट के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ED ने राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी फिल्मों के प्रोडक्शन और सर्कुलेशन के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, कुंद्रा ने फरवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड (Arms Prime Media Limited) नाम से एक कंपनी बनाई। इसके बाद उन्होंने 'हॉटशॉट्स (Hotshots)' नाम से एक ऐप डेवलप किया। ED के सूत्रों ने कहा कि हॉटशॉट्स ऐप को बाद में यूके की एक कंपनी केनरिन को बेच दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Aether Industries का आईपीओ 24 मई को खुलेगा, जानिए इश्यू की मुख्य बातें

रिपोर्ट के मुताबिक, यूके स्थित कंपनी केनरिन के सीईओ प्रदीप बख्शी हैं, जो वास्तव में राज कुंद्रा के बहनोई यानी जीजा हैं। सूत्रों ने बताया कि हॉटशॉट्स ऐप के रखरखाव के लिए कुंद्रा की कंपनी वियान इंडस्ट्रीज ने केनरिन के साथ करार किया था। इसके लिए वियान के 13 बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें