Aether Industries का आईपीओ 24 मई को खुलेगा। यह 26 मई को बंद होगा। यह कंपनी स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। यह मुख्य रूप से एडवॉन्स्ड इंटरमीडिएट्स और स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 23 मई को खुल जाएगा।
Aether Industries का आईपीओ 24 मई को खुलेगा। यह 26 मई को बंद होगा। यह कंपनी स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। यह मुख्य रूप से एडवॉन्स्ड इंटरमीडिएट्स और स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 23 मई को खुल जाएगा।
एथर इंडस्ट्रीज ने अपने आईपीओ (IPO) का प्राइस बैंड 610-642 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ के तहत शेयरों का आबंटन 31 मई को हो सकता है। निवेशकों के खाते में इन शयरों के 2 को आ जाने की उम्मीद है। शेयर 3 जून को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
कंपनी 627 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी की प्रमोटर पूर्णिमा अश्विन दलाल ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 28.2 लाख शेयर बेचेंगी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व होगा। 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनेवस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व होगा। बाकी 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर होंगे। कंपनी इश्यू से मिलने वाले 163 करोड़ रुपये का इस्तेमाल प्रस्तावित ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट पर पूंजीगत खर्च के लिए करेगी। 137.9 करोड़ रुपये से वह अपना कर्ज चुकाएगी। 165 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट के लिए होगा।
Aether की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसके पोर्टफोलियो में 25 से ज्यादा प्रोडक्ट्स शामिल हैं। यह अपने ज्यादातर प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करती है। यह करीब 18 देशों को अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है, जिनमें इटली, स्पेन, जर्मनी और अमेरिका शामिल हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में एक्सपोर्ट से इसका रेवेन्यू 100.09 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर 251.6 करोड़ रुपये हो गया। 31 दिसंबर, 2011 में खत्म 9 महीने में एक्सपोर्ट से इसका रेवेन्यू 280.4 करोड़ रुपये रहा है।
गुजरात के सूरत में कपनी का अपना आरएंडडी सेंटर है। मार्च 2022 में कंपनी की आरएंडडी टीम में 164 साइंटिस्ट्स और इंजीनियर्स थे। इनमें 92 ऐसे इंजीनियर्स हैं, जिनके पास पीएचडी या मास्टर्स ऑफ साइंस की डिग्री है। 72 केमिकल इंजीनियर्स हैं। 31 दिसंबर, 2021 में खत्म 9 महीनों में कंपनी का टैक्स बाद प्रॉफिट (PAT) 82.9 करोड़ रुपये रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।