Axis Mutual Fund ने चीफ डीलर विरेश जोशी को किया बर्खास्त, अनियमितताओं पर की कार्रवाई

विरेश जोशी फंड हाउस से एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े थे और चीफ डीलर के अलावा पांच स्कीम्स के फंड मैनेजर की भूमिका में भी थे

अपडेटेड May 19, 2022 पर 8:38 AM
Story continues below Advertisement
एक्सिस एमएफ (Axis MF) ने पुष्टि की कि स्वतः संज्ञान लेते हुए वह पिछले दो महीने से यानी फरवरी 2022 से इस मामले की जांच कर रही थी

Axis Mutual Fund Case : एक्सिस म्यूचुअल फंड ने अपनी चीफ डीलर विरेश जोशी (Viresh Joshi) को बर्खास्त कर दिया है। उनके खिलाफ अनियमितताओं को लेकर जांच चल रही थी।

Axis Mutual Fund ने एक बयान में कहा, “एक्सिस एएमसी फरवरी, 2022 से ही अपनी तरफ से आंतरिक जांच कर रही है। मौजूदा जांच में प्रतिष्ठित बाहरी सलाहकारों से सहयोग लिया गया था। अपनी जांच के अलावा, उनके आचरण को देखते हुए विरेश जोशी को 18 मई, 2022 को बर्खास्त कर दिया गया है।” उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका था। इस क्रम में, “अब विरेश जोशी एक्सिस एएमसी के प्रमुख व्यक्तियों में नहीं रहे।”

आंतरिक स्तर पर चल रही थी जांच


6 मई को मनीकंट्रोल ने खुलासा किया था कि फंड हाउस ने अनियमितताओं के आरोप में असिस्टैंट फंड मैनेजर दीपक अग्रवाल के साथ जोशी को निलंबित कर दिया है।

Axis Mutual Fund के दो फंड मैनेजरों पर फ्रंट-रनिंग से पैसे बनाने के आरोप, जानिए क्या होता है यह?

एक्सिस एमएफ (Axis MF) ने पुष्टि की कि स्वतः संज्ञान लेते हुए वह पिछले दो महीने से यानी फरवरी 2022 से इस मामले की जांच कर रही थी और इसमें सहयोग के लिए एक प्रतिष्ठित बाहरी सलाहकार नियुक्त किया गया था।

पांच स्कीम्स के फंड मैनेजर थे जोशी

2 मई को एमसी इनसाइडर ने एक छोटी सी खबर प्रकाशित की थी, जो फंड हाउस के डीलर से जुड़ी थी जो लैम्बोर्गिनी में घूमता था और मामला आय से अधिक संपत्ति का था।

स्मॉलकैप स्टॉक ने 1 साल में दिया 1846% का रिटर्न, रिकॉर्ड डेट के पहले मल्टीबैगर स्टॉक ने लगाया अपर सर्किट

फंड हाउस से एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े जोशी पांच स्कीम्स - Axis Arbitrage Fund, Axis Banking ETF, Axis Nifty ETF, Axis Technology ETF और Axis Consumption ETF के फंड मैनेजर की भूमिका में भी थे।

Axis MF देश का सातवां बड़ा म्यूचुअल फंड (mutual fund) है, जिसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट 2.59 लाख करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।