प्रभाष को महिला फैन ने सेल्फी लेने के बाद मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

प्रभाष से जुड़ा ऐक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना है और इसे साल 2019 में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। लेकिन अब प्रभाष की अपकमिंग फिल्म को लेकर चल रहे बज के चलते एक बार फिर से यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस विडीयो में प्रभाष को एक मॉल जैसी किसी जगह पर देखा जा सकता है

अपडेटेड Oct 02, 2023 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रभाष से जुड़ा ऐक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना है और इसे साल 2019 में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था

'बाहुबली स्टार' प्रभाष जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' (Salaar) से ऑडियंस के सामने बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं अब प्रभाष से जुड़ा ऐक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना है और इसे साल 2019 में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। लेकिन अब प्रभाष की अपकमिंग फिल्म को लेकर चल रहे बज के चलते एक बार फिर से यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

फैंस ने मारा प्रभाष को थप्पड़

इस वीडियो में प्रभाष को एक मॉल जैसी किसी जगह पर देखा जा सकता है। इसमें एक महिला फैंस तेजी से दौड़ते हुए प्रभाष के पास आती है। फिर वह प्रभाष के साथ सेल्फी लेती है। सेल्फी लेने के बाद वह बेहद ही चंचलता भरे अंदाज में प्रभाष के गाल पर धीरे से एक थप्पड़ मारती है और फिर उछलते कूदते हुए वहां से भाग जाती है। हालांकि प्रभाष ने भी इस पर बेहद ही सरल तरीके से हंसते हुए ही अपना रेस्पॉन्स दिया।

'गणपत', 'मिशन रानीगंज' और 'तेजस' में मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, देखें अक्टूबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट | Moneycontrol Hindi


बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान से होगी प्रभाष की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान और प्रभाष की टक्कर भी कंफर्म हो रही है। 22 दिसंबर को दोनों की अभिनेताओं की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। 22 दिसंबर को शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभाष की 'सालार' एक साथ ही रिलीज हो रही हैं। इससे पहले 'सालार' की रिलीज डेट 28 सितंबर तय थी। लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का हवाला देते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन्ड कर दिया गया था। इस फिल्म का टकराव विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' के साथ होनी थी। 'सालार' का निर्देशन 'KGF' सीरीज फेम प्रशांत नील ने किया है। पिछले हफ्ते ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया था। सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और मीनाक्षी चौधरी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।