सिनेमा लवर्स खास तौर पर बॉलीवुड की फिल्में पसंद करने वालों के लिए यह साल अभी तक काफी शानदार बीता है। खास तौर पर अगस्त और सितंबर में ऑडियंस को सिनेमाघरों में कई सारी शानदार और मास सिनेमा वाली फिल्मों का लुत्फ उठाने का मौका मिला था। इस दौरान ऑडियंस के लिए सिनेमाघरों में 'OMG-2', 'गदर-2' और 'जवान' जैसी शानदार फिल्में पेश की गई थीं। अब अक्टूबर में भी सिनेमाघरों में कई सारी शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। ऐसे में आइये डाल लेते हैं इन रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर।
अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन स्टारर 'गणपत पार्ट 1' 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक उभरते हुए फाइटर की कहानी है। इस फिल्म को डायरेक्शन और राइटिंग दोनों ही विकास बहल ने किया है। इस फिल्म में दर्शकों को ऐक्शन का शानदार डोज मिलेगा।
भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, शहनाज गिल, कुशा कपिला और डॉली सिंह स्टारर इस फिल्म में पांच सबसे अच्छे दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में उनके एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने और उसके आगे की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म को करण बुलानी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
मिशन रानीगंज सच्ची कहानी पर बनाई गई एक फिल्म है। फिल्म में माइन इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कोयला खादानों में फंसे 65 मजदूरों के रेस्क्यू करने की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, रवि किशन और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। मिशन रानीगंज का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है और यह शुक्रवार, 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
डोनो एक रोमांटिक ड्रामा है जो दो अजनबियों के प्यार में पड़ने की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। यह गुरुवार, 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में राजवीर देओल, पलोमा ढिल्लन और कनिक्का कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई 'द एक्सोरसिस्ट' का आगामी सीक्वल है। यह फिल्म एक हॉरर थ्रिलक फिल्म है। फिल्म एक 12 साल की लड़की की कहानी बताती है जिस पर एक रहस्यमय राक्षसी शक्ति का कब्जा है। डेविड गॉर्डन ग्रीन के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में एलेन बर्स्टिन, जेनिफर नेटल्स और एन डाउड जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म से कंगना रनौत दर्शकों के सामने हाजिर होंगी। तेजस एक महिला फाइटर पायलट की कहानी है। 'तेजस' का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है और यह शुक्रवार, 20 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
इस फिल्म का डायरेक्शन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। यह फिल्म IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा और IRS ऑफिसर श्रद्धा जोशी की सच्ची कहानी पर आधारितहै। फिल्म में विक्रांस मैसी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म में पेरी छाबरा, हरीश खन्ना और सैम मोहन भी नजर आएंगे।
'पॉ पेट्रोल' 2021 में इसी नाम से रिलीज हुई एनीमेशन फिल्म का सीक्वल है। फिल्म एडवेंचर शहर में एक जादुई उल्का एक्सीडेंट को दिखाती है। कैल ब्रंकर के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में डैन ड्यूरन, क्रिस्टन बेल और जेम्स मार्सडेन जैसे आवाज कलाकार शामिल हैं।
राधिका राव और विनय सप्रू के डायरेक्शन वाली यह फिल्म 'यारियां' का सीक्वल है। कथित तौर पर यह फिल्म मलयालम फिल्म 'बैंगलोर डेज' का हिंदी रीमेक है जो प्यार और दोस्ती की कहानी दिखाती है। 'यारियां 2' में दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी नजर आ रहे हैं। यह शुक्रवार, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।