प्रभाष की सालार अब सितंबर में नहीं होगी रिलीज? जानें थियेटर में कब उतरेगी ये ऐक्शन पैक्ड फिल्म

प्रभाष के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सालार की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सालार के निर्माता इस फिल्म को बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। जिस वजह से मेकर्स इसे बनाने में कोई भी जल्दीबाजी नहीं दिखा रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म के फाइनल प्रोडक्ट पर कोई भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। इस लिए अब इस फिल्म की पोस्ट प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है

अपडेटेड Sep 03, 2023 पर 12:21 PM
KGF फेम फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील की नई मूवी प्रभाष स्टारर सालार पार्ट 1 सीजफायर (Salaar: Part 1 – Ceasefire) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है

KGF फेम फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील की नई मूवी प्रभाष स्टारर सालार पार्ट 1 सीजफायर (Salaar: Part 1 – Ceasefire) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ऑडियंस बड़ी ही बेसब्री से इस ऐक्शन पैक फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब प्रभाष के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सालार की रिलीज डेट को आगे खिसकाया जा सकता है।

आगे खिसक सकती है सालार की रिलीज डेट

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सालार के निर्माता इस फिल्म को बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। जिस वजह से मेकर्स इसे बनाने में कोई भी जल्दीबाजी नहीं दिखा रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म के फाइनल प्रोडक्ट पर कोई भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। इस लिए अब इस फिल्म की पोस्ट प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म नवंबर में दीवाली के आस पास रिलीज होगी। इस बीच, निर्देशक पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं, निर्माता, होम्बले फिल्म्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा करेंगे।

शाहरुख ने किया सलमान को पीछे, जवान ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा किसी का भाई किसी की जान का रिकॉर्ड


दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

सालार को दो पार्ट में रिलीज किया जा रहा है। यह एक ऐक्शन पैक्ड फिल्म होगी। जिसे कि केजीएफ फेम प्रशांत नील डायरेक्ट करने वाले हैं। इससे पहले प्रशांत की दोनों फिल्में यानी केजीएफ और केजीएफ पार्ट टू ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया था। जिस वजह से सालार से भी बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीद लगाए बैठा है।

सालार से प्रभाष को भी काफी उम्मीद

सालार से अभिनेता प्रभाष को भी काफी उम्मीदें हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि बाहुबली पार्ट टू के बाद से ही वे एक बड़ी अदद फिल्म के लिए तरस से गए हैं। बाहुबली-2 के बाद प्रभाष की साहो, राधे-श्याम और आदिपुरुष रिलीज हुई थी। हालांकि सभी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही बुरा साबित हुआ। सालार के बाद प्रभाष प्रोजक्ट के में अमिताभ बच्चन, कमल हसन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। वहीं सालार में प्रभाष के अलावा में श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। सालार को तेलुगु के साथ-साथ कन्नड़, हिंदी, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।