शाहरुख ने किया सलमान को पीछे, जवान ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा किसी का भाई किसी की जान का रिकॉर्ड

Jawan Advance Booking: एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक किंग खान की जवान ने 24 घंटों के भीतर ही सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की कुल एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है। जवान की एडवांस बुकिंग शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसी दिन दोपहर 3 बजे तक 4 करोड़ रुपये के 1.18 लाख टिकट बेचे गए। रात 9 बजे तक, जवान ने तीन बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में 1,24,000 टिकट बिके

अपडेटेड Sep 02, 2023 पर 7:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक किंग खान की जवान ने 24 घंटों के भीतर ही सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की कुल एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) स्टारर जवान (Jawan) इस साल की मच अवेडेट फिल्मों में से एक है। जहां हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं मेकर्स ने शुक्रवार, 1 सितंबर को देश भर में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। अगर एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक किंग खान की जवान ने 24 घंटों के भीतर ही सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान की कुल एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है। जवान की एडवांस बुकिंग शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसी दिन दोपहर 3 बजे तक 4 करोड़ रुपये के 1.18 लाख टिकट बेचे गए। रात 9 बजे तक, जवान ने तीन बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन में 1,24,000 टिकट बिके। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जवान के तमिल वर्जन के भी 15-20 लाख रुपये के टिकट बिके थे।

सलमान से भी आगे निकले शाहरुख

इसका मतलब है कि जवान ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की कुल एडवांस बुकिंग को पहले ही पार कर लिया है। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म ने 3.39 करोड़ रुपये के टिकट बेचे थे।यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इस साल जनवरी में शाहरुख की 'पठान' ने एडवांस बुकिंग में 32 करोड़ रुपये कमाए थे, जो अब तक किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है।

'ड्रीम गर्ल 2' की कामयाबी पर आयुष्मान खुराना का स्टेटमेंट, बोले सक्सेस है स्टारडम की निशानी


जवान के साथ इतिहास बनाएंगे शाहरुख

शुक्रवार को, ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने साझा किया कि शाहरुख खान के जवान के साथ इतिहास रचने की संभावना है। उन्होंने सभी को एडवांस बुकिंग स्टेटस के बारे में अपडेट करते हुए लिखा, ''जवान एडवांस बुकिंग में आग लग गई है। जवान ट्रेलर के बाद शानदार शुरुआत। भारत में बुक माय शो पोर्टल से एक घंटे में 20 हजार से भी ज्यादा टिकट बेचे गए थे। पठान के बाद जवान शाहरुख खान की दूसरी 100 करोड़ की ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। इससे वह बॉलीवुड इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले अभिनेता बन जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।