Get App

Prasar Bharati OTT: भारत सरकार ने लॉन्च कर दिया अपना OTT, एक साथ फ्री में देख सकेंगे न्यूज और फिल्में

भारत सरकार ने अपना OTT प्लेटफॉर्म मार्केट में उतार दिया है। प्रसार भारती की तरफ से ये प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। इसमें एक साथ मनोरंज के साथ-साथ खबरें और अध्यात्म से जुड़े चीजें मुफ्त में देख पाएंगे। इसे एंड्रॉइड और आईओएस पर वेव्स (WAVES) के नाम से लांच किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2024 पर 5:18 PM
Prasar Bharati OTT: भारत सरकार ने लॉन्च कर दिया अपना OTT, एक साथ फ्री में देख सकेंगे न्यूज और फिल्में
इस OTT को WAVES के नाम से लांच किया गया है।

Prasar Bharati OTT: अगर आप भी Amazon Prime, sonyliv, jiocinema और Netflix के महेंगे सब्सक्रिप्शन चार्ज से परेशान हो गए हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। क्यों कि आप के इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रख कर सरकार ने अपना OTT प्लेटफॉर्म लांच कर दिया है। जिसपर आप कई तरह के चीजों को एक साथ देख सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस प्लेटफॉर्म पर आपको किसी भी तरह का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं। इसका इस्तेमाल आप बिल्कुल मुफ्त में कर सकते हैं।

दरअलस भारत का पब्लिक प्रसारक, प्रसार भारती की तरफ से अपना OTT प्लेटफॉर्म Waves लॉन्च किया है। यह ऐप Android और iOS पर उपलब्ध है और इसे "Waves - फैमिली एंटरटेनमेंट की नई लहर" के रूप में प्रमोट किया गया है। इसमें आप लाइव चैनल के जरिए राम भगवान की आरती से लेकर न्यूज और मनोरंजन जुड़ी कई चीजें फोन पर फ्री में देख सकते हैं।

12 से अधिक भाषाओं में ले सकते हैं मनोरंजन का मजा

Prasar Bharati की तरफ से लांच हुआ ये OTT हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल और असमिया सहित 12 से अधिक भाषाओं में आपको कंटेंट उपलब्ध कराएगा। इसपर आप अपनी भाषा में शो का मजा ले सकते हैं। वहीं इसमें 65 लाइव टीवी चैनल, वीडियो-ऑन-डिमांड, फ्री-टू-प्ले गेम और यहां तक ​​कि ओएनडीसी के सहयोग से ऑनलाइन शॉपिंग भी किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें