Get App

Priya Banerjee: अपनी शादी में प्रतीक ने पिता राज बब्बर को नहीं किया इनवाइट? वाइफ प्रिया बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी

Prateik-Priya wedding: प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी 2025 को एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, कहा जा रहा है कि प्रतीक ने अपने पिता राज बब्बर को नहीं बुलाया। वहीं इस मामले पर अब प्रतीक की पत्नी प्रिया ने अपना रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 10:25 AM
Priya Banerjee: अपनी शादी में प्रतीक ने पिता राज बब्बर को नहीं किया इनवाइट? वाइफ प्रिया बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी
Prateik Babbar wedding: एक दूसरे को कई सालों तक डेट करने के बाद अभिनेता प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने शादी कर ली

Prateik-Priya Wedding: अभिनेता प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2025 को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी समारोह में बहुत कम लोग ही शामिल हुए थे। कपल ने मुंबई के बांद्रा में प्रतीक की दिवंगत मां स्मिता पाटिल के घर पर एक छोटे समारोह में शादी की।  कपल के शादी की तस्वीरें सामने आते ही इंडस्ट्री के कई लोगों ने इनको अपनी शुभकामनाएं दी। शेयर किए गए फोटो में प्रतीक की फैमिली की गैरमौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा।

प्रतीक और प्रिया की शादी में प्रतीक के पिता राज बब्बर और उनके सौतेले भाई-बहन आर्या और जूही बब्बर की गैरमौजूदगी को लेकर को लेकर प्रतीक की पत्नी प्रिया ने अपना रिएक्शन दिया है।

'शादी में परिवार का हर सदस्य शामिल हुआ था'

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में प्रिया ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि परिवार की मौजूदगी को लेकर अफवाहें क्यों फैल रही है। हमारे परिवार के सभी महत्वपूर्ण सदस्य शादी में मौजूद थे। हमारे साथ शादी में मेरे पैरेंट्स, प्रतीक की मौसी जिन्होंने उसे पाला है और प्रतीक के नाना-नानी भी शामिल हुए थे। जो भी हमारे लिए खास हैं, वे सभी इस शादी में शामिल हुए थे। कोई भी परिवार का सदस्य शादी या समारोह से गायब नहीं था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें