Praveen Kumar Sobti Death: महाभारत सीरियल में 'भीम' का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रवीण कुमार सोबती का सोमवार देर शाम 74 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, अभिनेता ने दिल्ली में अपने अशोक विहार स्थित आवास पर अंतिम सांस ली, प्रवीण कुमार अभिनेता होने के साथ एक उच्च कोटि के एथलीट भी थे

अपडेटेड Feb 08, 2022 पर 11:06 AM
Story continues below Advertisement
प्रवीण ने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था

बीआर चोपड़ा की लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता एवं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रवीण कुमार सोबती का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। अभिनेता ने सोमवार देर रात को दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटी, दो छोटे भाई और एक बहन है।

प्रवीण कुमार के एक रिश्तेदार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्हें छाती में संक्रमण की समस्या थी। सोमवार की रात को जब उन्हें बेचैनी होने लगी, तो हमने डॉक्टर को घर पर बुलाया। दिल का दौरा पड़ने के कारण रात सवा 10 बजे से साढ़े 10 बजे के बीच उनका निधन हो गया।

Ashneer Grover बेच सकते हैं BharatPe में अपनी 9.5% हिस्सेदारी, शुरू की बातचीत


प्रवीण कुमार अभिनेता होने के साथ एक उच्च कोटि के एथलीट भी थे। प्रवीण ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं में हैमर थ्रो और डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया और एशियाई खेलों में चार पदक भी जीते। प्रवीण ने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीता था।

उन्होंने 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान हैमर थ्रो में रजत पदक भी जीता था। निर्माता-निर्देशक बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में भीम के किरदार से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। महाभारत सीरियल 1988 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।