प्रियंका चोपड़ा ने US में शुरू किया अपना नया बिजनेस, बोलीं- 'अमेरिका को दूसरा घर बनाना काफी चैलेंजिंग था'

अपने भारतीय रेस्टोरेंट 'सोना (Sona)' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में 'सोना होम (SONA HOME)' नाम से एक और नया वेंचर होमवेयर लाइन (Homeware Line) शुरू किया है। अभिनेत्री अपने इस नए वेंचर की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते हुए इमोशनल हो गईं

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 7:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि भारत से अमेरिका आना और इसे अपना दूसरा घर बनाना काफी चुनौतीपूर्ण था

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर सभी के लिए एक प्रेरक कहानी रही है। एक अभिनेत्री होने के अलावा वह एक सिंगर, मॉडल, सोशल वर्कर और बिजनेसमैन भी हैं। अपने भारतीय रेस्टोरेंट 'सोना (Sona)' के बाद उन्होंने अमेरिका में 'सोना होम (SONA HOME)' नाम से एक और नया वेंचर होमवेयर लाइन (Homeware Line) शुरू किया है।

अभिनेत्री अपने इस नए वेंचर की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते हुए इमोशनल हो गईं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि भारत से अमेरिका आना और इसे अपना दूसरा घर बनाना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। अभिनेत्री ने कहा कि सोना होम के जरिए वो इंडियन हेरिटेज को अमेरिका के घरों का हिस्सा बनाना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें- कनिका टेकरीवाल ने सिर्फ 22 साल की उम्र में शुरू किया था स्टार्टअप, आज 10 प्राइवेट जेट की मालिक हैं


प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'लॉन्च का दिन आ गया है। मुझे आप सभी को सोना होम से इंट्रोड्यूस कराने से ज्यादा गर्व किसी और बात में महसूस नहीं हो सकता। भारत से आना और अमेरिका को अपना दूसरा घर बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरी यात्रा ने मुझे एक ऐसी जगह पहुंचा दी है, जहां मुझे दूसरा परिवार और दोस्त मिले। मैं जो कुछ भी करती हूं, उसमें भारत का हिस्सा जरूर शामिल  होता है और वास्तव में यह उसी विचार का विस्तार है।'

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर उन्होंने आगे कहा कि 'सोना होम' हमारे संस्कृति से जुड़ा हुआ है। भारतीय संस्कृति लोगों को एक साथ जोड़कर रखने के लिए जानी जाती है। यह फैमिली और फ्रेंड्स को जुड़े रहने के लिए बनाया गया है। मैं भारत से यहां शिफ्ट हुई, इसलिए यह मेरे लिए भी एक प्रवासी के तौर पर बहुत महत्वपूर्ण है।

इससे पहले अभिनेत्री ने रविवार को बताया था कि उन्होंने अमेजन ऑरिजनल पर आने वाली सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका निर्माण 'एवेंजर्स एंडगेम' के निर्देशकों एंथनी और जो. रूसो ने किया है। 36 वर्षीय प्रियंका पिछले साल जनवरी से 'सिटाडेल' पर काम कर रही थीं। उन्होंने अटलांटा में शूटिंग खत्म होने के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।