Project K से दीपिका पादुकोण की पहली झलक आई सामने, आंखों ने खींचा लोगों का ध्यान

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म से पहली झलक सामने आ गई है। प्रोडक्शन बैनर वैजयंती मूवीज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'बेहतर कल के लिए एक आशा की किरण। Project K से दीपिका पादुकोण।' इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल मेकर्स कॉमिक कॉन में भी इस साल हिस्सा लेने जा रहे हैं जिसके लिए पूरी टीम बेहद एक्साइटेड है।

अपडेटेड Jul 18, 2023 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
प्रोडक्शन बैनर वैजयंती मूवीज ने पोस्टटर शेयर करते हुए लिखा कि बेहतर कल के लिए एक आशा की किरण।

Project K प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक इन दिनों खबरों में छाई हुई है। वजह है दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक। मंगलवार की सुबह फिल्म मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की पहली झलक दिखाई। दरअसल सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक क्लोज अप शेयर किया गया है। प्रोडक्शन बैनर वैजयंती मूवीज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'बेहतर कल के लिए एक आशा की किरण। प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण।' इस फिल्म में दीपिका के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

पहली इंडियन फिल्म जो बनेगी कॉमिक कॉन का हिस्सा

इस महीने की शुरुआत में ही ये रिवील कर दिया गया था कि Project K सैन डियागो में आयोजित होने वाले कॉमिक कॉन का हिस्सा रहेगी। ये पहली ऐसी भारतीय फिल्म होगी जो कॉमिक कॉन में हिस्सा लेने वाली है। दीपिका पादुकोण और फिल्म से जुड़े कई सितारों ने भी इसकी अनाउंसमेंट अपने सोशल मीडिया पर की थी हमें पहली इंडियन मूवी के तौर पर कॉमिक कॉन का हिस्सा बनने पर गर्व है। खबर है कि कॉमिक कॉन में ही 'प्रोजेक्ट के' का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा।


सेंसेक्स और निफ्टी फिर से नई ऊंचाई पर, ये 4 स्टॉक्स खरीदने पर मिलेगा मोटा मुनाफा

हॉलीवुड के सितारे हड़ताल पर

कॉमिक कॉन एक सालाना प्रोग्राम है जहां आने वाली फिल्मों के प्रीव्यूज किए जाते हैं और फिल्मों से जुड़े पैनल भी शामिल होते हैं। हालांकि इस साल कॉमिक कॉन के प्रोग्राम को लेकर काफी अड़चने हैं। इसकी वजह है हॉलीवुड के एक्टर्स और राइटर्स की हड़ताल। मार्वल और दूसरे स्टूडियोज ने पहले से ही इवेंट में शामिल ना होने का ऐलान कर दिया है इसके अलावा Netflix, Disney, HBO, Universal और Sony भी इसका हिस्सा नहीं रहेंगे। 'प्रोजेक्ट के' जबकि कॉमिक कॉन में हिस्सा लेने वाली है क्योंकि ये टीम SAG-AFTRA यूनियन का पार्ट नहीं है। इस यूनियन में लगभग 1,60,000 एक्टर्स शामिल हैं जो फिलहाल हड़ताल पर हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।