Project K प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक इन दिनों खबरों में छाई हुई है। वजह है दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक। मंगलवार की सुबह फिल्म मेकर्स ने दीपिका पादुकोण की पहली झलक दिखाई। दरअसल सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण का एक क्लोज अप शेयर किया गया है। प्रोडक्शन बैनर वैजयंती मूवीज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि 'बेहतर कल के लिए एक आशा की किरण। प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण।' इस फिल्म में दीपिका के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
