PS-2 First Day Collection: मणिरत्नम की फिल्म पर दर्शकों ने दिल खोल कर लुटाया प्यार, पहले ही दिन कमाए 38 करोड़ रुपये

PS-2 को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर काफी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग डे की कुल कमाई लगभग 38 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर केवल तमिलनाडु से ही 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इसके पहले पार्ट ने अपने ओपनिंग डे पर तमिलनाडु से 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी

अपडेटेड Apr 29, 2023 पर 3:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PS-2 को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर काफी शानदार कलेक्शन किया है

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 (PS-2) को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर काफी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म की ओपनिंग डे की कुल कमाई लगभग 38 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर केवल तमिलनाडु से ही 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इसके पहले पार्ट ने अपने ओपनिंग डे पर तमिलनाडु से 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

दूसरी जगहों पर कितना रहा कलेक्शन

वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस फिल्म ने 3-4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं कर्नाटक में इस फिल्म ने 4-5 करोड़ रुपये कमाए। अगर फिल्म के पहले पार्ट यानी PS-1 की कमाई की बात करें इसके घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 8327 करोड़ रुपये और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 169 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा था।

शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर देख बेकाबू हुए फैंस, सेल्फी लेने के लिए जमा हुई सैकड़ों की भीड़


किन किन लोगों ने किया है काम

चोल साम्राज्य के इतिहास पर बनी इस फिल्म में राय बच्चन, विक्रम, जयम रवि, कार्थी, त्रिशा, ऐश्वर्या लिक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, जयराम, प्रभु, आर सरथकुमार, पार्थिबन, और विक्रम प्रभु जैसे फेमस और मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है। यह फिल्म साल 1955 में लिखी गई कल्कि कृष्णमूर्ति की नॉवेल पर बेस्ड है।

विक्रम ने फिल्म को लेकर कही थी ये बात

इस फिल्म को लेकर साउथ सिनेमा के एक्टर विक्रम ने कहा था कि भले ही यह दक्षिण भारत की फिल्म हो पर इसे पूरे भारत में प्यार दिया जाएगा। कोविड के बाद लोग सबटाइटल के साथ भी फिल्में देख रहे हैं। इंडियन ऑडियंस अब कोरियन, फ्रेंच, जर्मन और फ्रेंच फिल्में भी देखने लगी है। मौजूदा दौर में फिल्म की कहानी ही असली हीरो है। अब कोई भी पैन इंडिया फिल्म नहीं है। जो भी फिल्म अच्छी होगी वो चलेगी। जैसे कि कांतारा जैसी छोटे बजट की फिल्म को भी पूरे देश का प्यार मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।