भारत के सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunky) की शूटिंग के सिलसिले के तहत कश्मीर में हैं। शाहरुख के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं लेकिन फैंस की दीवानगी कभी कभी फिल्मी सितारों के लिए समस्या भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ वाकया शाहरुख के साथ भी हुआ है। दरअसल शाहरुख खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में फैंस की भीड़ ने उनको घेर लिया।
फैंस की भीड़ के बीच घिरे शाहरुख
इस दौरान शाहरुख फैंस की भीड़ से निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई दिये। हालांकि फैंस भी उनके साथ सेल्फी लेना चाह रहे थे। जब तक शाहरुख खान ने फैंस के साथ सेल्फी नहीं क्लिक करवा ली फैंस की भीड़ ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। एयरपोर्ट पर शाहरुख आॉल ब्लैक लुक में दिखाई दिए। वायरल हो रही तस्वीरों में वे बॉम्बर जैकेट पहने हुए नजर आ रहे हैं। अपनी अकमिंग फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए शाहरुख खान कश्मीर में थे।
राजकुमार हिरानी कर रहे हैं फिल्म को डायरेक्ट
शाहरुख की इस अपकमिंग फिल्म को थ्री ईडियट और मुन्नाभाई फेम डायरेक्टर राजकुमार हिरानी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक राजकुमार हिरानी ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के एक प्रसिद्ध रिसॉर्ट सोनमर्ग में फिल्म के दृश्यों की शूटिंग की। सोनमर्ग में इस फिल्म की शूटिंग कंपलीट हो चुकी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म का एक हिस्सा डल लेक पर भी शूट हुआ है और इसके कुछ हिस्सों की शूटिंग कश्मीर के दक्षिणी इलाके में भी की जाएगी।
खबरों के मुताबिक डंकी में एक पंजाबी लड़के की कहानी दिखाई जाएगी जो कि कनाडा में रहता है। यह फिल्म इललीगल माइग्रेशन पर बेस्ड होगी। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विकी कौशल भी नजर आ सकते हैं। साथ ही इस फिल्म से गौरी खान भी जुड़ी हुई हैं।