Get App

Bigg Boss OTT 2 Eviction: बेघर होकर भी Puneet Superstar ने रचा इतिहास, ट्विटर पर लगातार कर रहे है ट्रेंड

पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस ओटीटी के इतिहास के सबसे जल्दी एविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं। उन्हें बेघर करने की वजह सिर्फ इतनी थी कि वो जो भी कर रहे थे अपनी मर्जी से कर रहे थे। किसी की भी बात मानने को बिलकुल तैयार नहीं हुए। बिग बॉस की चेतावनियों को भी इग्नोर कर उल्टा मेकर्स को हेकड़ी दिखाने लगे। पुनीत की इस हरकत से परेशान होकर बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया लेकिन अब वो ट्विटर पर इतिहास रच रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 9:45 AM
Bigg Boss OTT 2 Eviction: बेघर होकर भी Puneet Superstar ने रचा इतिहास, ट्विटर पर लगातार कर रहे है ट्रेंड
लोगों को उम्मीद थी कि अगर पुनीत बिग बॉस से ना भिड़ते और थोड़ा सा दिमाग चलाते तो इस शो में सबकी नाक में दम कर देते।

सोशल मीडिया पर अपने मीम की वजह से ट्रेंड में रहने वाले पुनीत सुपरस्टार लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में धमाकेदार एंट्री अभी हुई ही थी कि उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पुनीत सुपरस्टार के अजीबो-गरीब हरकतों की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यूजर्स उनकी पर्सनालिटी और हट कर अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब ट्विटर पर भी लोग पुनीत सुपरस्टार को जमकर याद कर रहे हैं। 17 जून को ओटीटी पर शुरू हुआ ये शो पुनीत सुपरस्टार की वजह से हर जगह गॉसिप का टॉपिक बन गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें