Pushpa 2 Kissik Song: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया, इस ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पंसद आया। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो अगले हफ्ते 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
हाल ही इस फिल्म का 'किसिक' गाना रिलीज किया गया है, जिसको लेकर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने इस गाने की तुलना ढिंचैक पूजा के गानों से कर दिया। वहीं कुछ लोगों को यह गाना पसंद भी आ रहा है।
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से सामंथा रुथ प्रभु का गाना 'ऊ अंतवा' को लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद इस फिल्म के दूसरे पार्ट में फिल्म के निर्माता श्रीलीला के साथ अपना गाना 'किसिक' रिलीज कर दिया है। पर यह गाना लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया लोग इस पर कई कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट में कहा, "यह गाना ढिंचैक पूजा प्रोडक्शन के गानों जैसा लगता है", जिस पर एक यूजर ने जवाब दिया, "ढिंचैक पूजा ज्यादा बेस्ट है।" एक नेटिजन ने कहा, "ओ अंतावा गीत और सामंथा का नृत्य जंगल की आग की तरह था।" जबकि दूसरे ने कहा, "इस गाने को सुनने के बाद, खुशी हुई कि श्रद्धा ने इस गाने को अस्वीकार कर दिया।" हालांकि, कुछ लोगों ने इस गाने की तारीफ भी की। कुछ लोगों ने कहा कि रॉकस्टार डीएसपी का संगीत धीमे जहर की तरह है और धीरे-धीरे यह गाना लोगों को काफी पसंद आने लगेगा।
अब तक कितने लोगों ने देखा ये गाना
इस गाने को सोमवार को टी-सीरीज लेबल ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने के हिंदी वर्जन को अब तक 12,046,536 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 3.4 लाख लोगों ने इसे पसंद किया, वहीं 26,490 लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। इस गाने के तेलुगु वर्जन की बात करें तो 5 लाख लोगों ने पसंद किया है और प्लेटफॉर्म पर इसे 2,96,51824 बार देखा जा चुका है।
सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना,अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर पटना में रिलीज किया गया था। ट्रेलर रिलीज के समय फिल्म की पूरी स्टार कास्ट वहां पर मौजूद थी।