Pushpa 2 Release Date: 5 दिसंबर को रिलीज होगी पुष्पा 2, अल्लू अर्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pushpa 2 Release Date change: फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट एक बार फिर से आगे बढ़ा दी गई है। इसकी पुष्टि खुद अल्लू अर्जुन ने किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म को पहले ही नेटफ्लिक्स ने ₹275 करोड़ में खरीद लिया है

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Pushpa 2 Release Date: 5 दिसंबर को रिलीज होगी पुष्पा 2

Pushpa 2 Release Date Update: इंडिया की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। अब ये फिल्म देश भर के सिनेमा घरों में दिसंबर 05 को रिलीज की जाएगी। इसकी पुष्टी खुद फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अल्लू अर्जुन ने की है। वहीं इस फिल्म की नई डेट को लेकर फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ एक बड़े इवेंट के दौरन फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान भी किया है।

Allu Arjun ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फिल्म का पोस्टर

फिल्म की रिलीज की नई डेट को लेकर जहां पहले ही फिल्म के प्रोड्यूसर ने हैदराबाद में डिस्ट्रीब्यूटर के साथ के इवेंट में ऐलान किया था, तो वहीं इसकी पुष्टी खुद अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी कर नई रिलीज डेट अपने फैंस के साथ शेयर किया।


6 दिसंबर को रिलीज होनी थी फिल्म

आपको बता दें कि पहले फिल्म को प्रोड्यूसर ने 6 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला लिया था। उत्तर भारत में भारत में इस फिल्म के पहले पार्ट ने जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन किछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के साथ टकराव को कुछ हद तक टाल दिया गया है।

वहीं गुरुवार को, अल्लू अर्जुन ने X पर जाकर अपडेटेड रिलीज डेट के साथ एक नया पोस्टर शेयर किया। उन्होंने पोस्टर को "#Pushpa2TheRuleOnDec5th।" कैप्शन के साथ अपने फैंस के साथ शेयर किया। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म में रश्मिका और फहद फासिल अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य किरदार में हैं।

Box Office पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है

पुष्पा 2 की लोकप्रियता का अंदाजा इसके प्री-रिलीज़ बिजनेस से लगाया जा सकता है। फिल्म ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दरअसल पुष्पा 2 ने प्री-रिलीज़ सौदों से करीब ₹1,085 करोड़ जुटाए लिए हैं। जिसमें थिएट्रिकल राइट्स ₹600 करोड़ शामिल है। वहीं फिल्म समिक्षकों का मानना है कि फिल्म हिन्दी में 375-400 की कमाई कर सकती है।

प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या से भी अमीर हैं 90 के दशक की ये मशहूर अदाकारा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 24, 2024 4:02 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।