Pushpa 3 Announcement: सबको झुकाने फिर आएगा 'पुष्पा', मेकर्स ने दूसरे पार्ट के रिलीज से पहले अनाउंस की Pushpa 3

Pushpa 3 Announcement: फैंस को पुष्फा के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने फैंस के लिए रोमांच को और बढ़ा दिया। मेकर्स अब Pushpa 3 की तैयारियों में भी जुट गए हैं। अल्लू अर्जुन के दीवानों के लिए पुष्पा का ट्रिपल डोज लगने वाला है। जानिए मेकर्स का क्या है प्लान-

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 2:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मेकर्स पुष्पा 2 के साथ अब पुष्पा 3 की तैयारियों में जुट गए हैं

Pushpa 3 Announcement: पुष्पा को फ्लावर समझने की भूल करने वाले Pushpa 2 को देखना ना भूलें। पुष्पा 2 के रिलीज से पहले ही मेकर्स ने अब पुष्पा 3 की कंफर्मेशन दे दी है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के सभी फैंस के लिए ये एक बहुत अच्छी खबर है। जहां हर कोई पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2 The Rule) का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं एक्टर ने अब पुष्पा फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग के बनने को लेकर भी हिंट दे दिया है। Siasat.com के हवाले से अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपडेट दी कि "आप निश्चित रूप से तीसरे पार्ट के लिए तैयार रहिए। हम इसकी एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैंं।"

पुष्पा के पहले पार्ट ने मचाया तहलका

2021 में रिलीज, पुष्पा: द राइज सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड हासिल किए। फिलहाल पुष्पा 2 की शूटिंग चल रही है। नवंबर 2023 में, अल्लू अर्जुन के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण शूटिंग कुछ हफ्तों के लिए रोक दी गई थी, लेकिन बाद में इसे फिर से शुरू कर दिया गया। पिछले साल, अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 का अपना फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया था जिसमें वह साड़ी पहने हुए थे और उनका चेहरा नीले और लाल रंग से रंगा हुआ था। बाद में फिल्म से फहद फासिल का लुक पोस्टर भी जारी किया गया।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 1000 करोड़ रुपये?

‘पुष्पा’ नहीं झुका 10 करोड़ के आगे, Allu Arjun ने ठुकराए शराब और पान ब्रांड के महंगे ऑफर

रश्मिका का भी लोगों को पुष्पा में रहेगा इंतजार


फैंस अब रश्मिका मंदाना के लुक पोस्टर का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि पुष्पा 2: द रूल 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुष्पा: द राइज 2021 की सबसे शानदार फिल्मों में से एक रही। फिल्म ने 363 करोड़ के लगभग कमाई की। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर गानों को लोगों ने बेहद पसंद किया। ऐसे में फैंस को अल्लू अर्जुन के साथ-साथ रश्मिका के भी फिल्म में आने का इंतजार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।