Raghav Juyal जिन्हें डांस रिएलिटी शो से पहचान मिली। डांस प्लस (Dance Plus) की जान कहलाए जाने वाले राघव अब फिल्मों से वाहवाही बटोर रहे हैं। ABCD में नजर आए राघव जुयाल अब फिल्मों में अपनी एक्टिंग में भी डांस जितनी परफेक्शन ला रहे हैं। Bahut Hua Samman और किसी का भाई किसी की जान के बाद एक बार फिर उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखेंगे। करण जौहर की Kill का प्रीमियर बीते साल TIFF में किया गया था। अब इसी साल 5 जुलाई को ये सभी भारतीय सिनेमाओं में रिलीज की जाएगी। राघव फिल्म में फनी का किरदार निभा रहे हैं।
राघव जुयाल की मां को नहीं पसंद आया कैरेक्टर
गुणीत मोंगा और करण जौहर की प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर राघव ने बताया कि फिल्म के प्रमियर में उनकी मां भी पहुंची थी। उनकी मां खूंखार विलेन के अवतार में उन्हें देखकर काफी हैरान हुई थीं। कहती हैं कि तुम्हें यही मिला था करने को। कुछ वक्त के लिए तो वो उसे पहचान ही नहीं पाईं और काफी ज्यादा डर गईं। राघव ने अपनी मां को कहा कि मुझे हर तरह के किरदार करने हैं और शाहरुख खान ने भी तो विलेन से ही शुरू किया था।
राघव जुयाल फिल्मों में व्यस्त
राघव जुयाल ने बताया कि जब वो गुणीत मोंगा से इस रोल के लिए मिले तो उन्होंने बताया कि वो अब तक 100 से भी ज्यादा लोगों के ऑडिशन ले चुकी हैं और उन्हें अभी तक वो किरदार नहीं मिला। उस वक्त राघव जुयाल बनारस में संजय मिश्रा और रणवीर शॉरी के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गुणीत मोंगा की फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते ही राघव ने मन बना लिया और कहा कि भाई मुझे ये करनी है।
टीवी पर इतना सफल करियर होने के बाद फिल्मों में आना अपने आप में एक नई पहल है। टीवी इंडस्ट्री में तो आपके इतने लिंक होते ही हैं। राघव का कहना है कि टीवी में ढेर सारे होस्ट हैं जिनका अपना नाम और अपनी पहचान है लेकिन आपको अच्छे रोल तभी मिलेंगे जब आपका ऑडिशन अच्छा गया हो। आप अपनी कला पर ही निर्भर कर सकते हैं। गुणीत मोंगा और करण जौहर अगर आपको ले रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप कैरेक्टर के लिए बिलकुल ठीक हो। बल्कि इसके लिए नहीं कि मैं किसी शो का होस्ट रहा हूं।
करण जौहर की दूसरी फिल्म में भी राघव
इसके अलावा राघवन जुयाल करण जौहर और गुणीत मोंगा के साथ ग्यारह-ग्यारह में भी काम कर रहे हैं। ये भी उन्हें ऑडिशन से ही मिला और इसमें भी लीड किरदार है। राघव के मुताबिक उन्हें इंडस्ट्री में 13-14 साल हो गए हैं। प्रोड्यूसर्स की पार्टियो में भी वो जाते रहे हैं लेकिन उनके मुताबिक इससे कुछ नहीं होता है।
राघव जुयाल ने फिल्म को बताया खूंखार
राघव ने ये भी बताया कि जब फिल्म को TIFF में प्रीमियर किया गया तो क्रिटिक्स का कहना था कि ऐसा कुछ पहले कभी इंडिया में नहीं बना। खुद एक्टर ने बताया कि ये पूरी तरह से खतरनाक खून खराबे वाली फिल्म है। ये करण जौहर की कुछ कुछ होता है नहीं बल्कि खच! खच! होता है। फिल्म को थिएटर के भीतर ही देखने में मजा आएगा। करण जौहर भी बोले हिम्मत है तो हॉल में आओ!
राघव को फिल्म रिलीज का इंतजार
राघव का कहना है कि फिल्म को मिली प्रशंसा से वे बहुत खुश हुए। इंडियन जनता तो हमेशा तारीफ करती रहती है लेकिन वहां पर अलग ही ऑडिएंस थी। इतना बेहतरीन रिस्पांस देखकर तो गुणीत मोंगा भी काफी खुश हुईं। दोनों की आंखों में आंसू थे और करीब 10 मिनट तक राघव-गुणीत ने एक दूसरे को गले लगाया। फिल्म से लक्ष्य भी डेब्यू करने जा रहे हैं। राघव की मानें तो लक्ष्य से बेहतर एक्सन कोई नहीं कर सकता है। भारत में ऐसे बेहद कम लोग हैं जो इतना अच्छा एक्शन कर पाते हैं। मुंबई में हम दोनों दोस्त हैं और ऑडिशन में मदद भी करते हैं।