Get App

Raghav Juyal करण जौहर की फिल्म में बने विलेन, मां को नहीं पसंद आया किरदार, तो बोले- शाहरुख खान ने भी तो...

इन दिनों राघव जुयाल की अपकमिंग फिल्म Kill की हर तरफ चर्चा है। TIFF में प्रीमियर होने के बाद से फिल्म को क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। राघव जुयाल इसमें एक विलेन का रोल निभाने वाले हैं। ऐसे में वो सिनेमा में फिल्म के रिलीज को और इंडियन ऑडिएंस के रिस्पांस का इंतजार कर रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2024 पर 4:06 PM
Raghav Juyal करण जौहर की फिल्म में बने विलेन, मां को नहीं पसंद आया किरदार, तो बोले- शाहरुख खान ने भी तो...
राघव जुयाल ने Kill को लेकर शेयर की अपडेट, बताया कब होगी रिलीज

Raghav Juyal जिन्हें डांस रिएलिटी शो से पहचान मिली। डांस प्लस (Dance Plus) की जान कहलाए जाने वाले राघव अब फिल्मों से वाहवाही बटोर रहे हैं। ABCD में नजर आए राघव जुयाल अब फिल्मों में अपनी एक्टिंग में भी डांस जितनी परफेक्शन ला रहे हैं। Bahut Hua Samman और किसी का भाई किसी की जान के बाद एक बार फिर उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखेंगे। करण जौहर की Kill का प्रीमियर बीते साल TIFF में किया गया था। अब इसी साल 5 जुलाई को ये सभी भारतीय सिनेमाओं में रिलीज की जाएगी। राघव फिल्म में फनी का किरदार निभा रहे हैं।

राघव जुयाल की मां को नहीं पसंद आया कैरेक्टर

गुणीत मोंगा और करण जौहर की प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर राघव ने बताया कि फिल्म के प्रमियर में उनकी मां भी पहुंची थी। उनकी मां खूंखार विलेन के अवतार में उन्हें देखकर काफी हैरान हुई थीं। कहती हैं कि तुम्हें यही मिला था करने को। कुछ वक्त के लिए तो वो उसे पहचान ही नहीं पाईं और काफी ज्यादा डर गईं। राघव ने अपनी मां को कहा कि मुझे हर तरह के किरदार करने हैं और शाहरुख खान ने भी तो विलेन से ही शुरू किया था।

राघव जुयाल फिल्मों में व्यस्त

राघव जुयाल ने बताया कि जब वो गुणीत मोंगा से इस रोल के लिए मिले तो उन्होंने बताया कि वो अब तक 100 से भी ज्यादा लोगों के ऑडिशन ले चुकी हैं और उन्हें अभी तक वो किरदार नहीं मिला। उस वक्त राघव जुयाल बनारस में संजय मिश्रा और रणवीर शॉरी के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गुणीत मोंगा की फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते ही राघव ने मन बना लिया और कहा कि भाई मुझे ये करनी है।

राघव का टीवी से फिल्मों का सफर

टीवी पर इतना सफल करियर होने के बाद फिल्मों में आना अपने आप में एक नई पहल है। टीवी इंडस्ट्री में तो आपके इतने लिंक होते ही हैं। राघव का कहना है कि टीवी में ढेर सारे होस्ट हैं जिनका अपना नाम और अपनी पहचान है लेकिन आपको अच्छे रोल तभी मिलेंगे जब आपका ऑडिशन अच्छा गया हो। आप अपनी कला पर ही निर्भर कर सकते हैं। गुणीत मोंगा और करण जौहर अगर आपको ले रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप कैरेक्टर के लिए बिलकुल ठीक हो। बल्कि इसके लिए नहीं कि मैं किसी शो का होस्ट रहा हूं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें