Get App

Rahul Mahajan Divorce: मां से करवाना चाहती थीं शादी फिर खुद बन बैठीं राहुल महाजन की तीसरी बीवी, अब लेने जा रही हैं तलाक

Rahul Mahajan की पहली शादी 2006 को श्वेता सिंह हुई और 2008 में शादी टूट गई। बाद में डिंपी गांगुली से उनकी मुलाकात 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में हुई थी। डिंपी और राहुल ने 2010 में शादी की और 2015 में अलग हो गए। इसके बाद नताल्या से करीबियां बढ़ीं और 2018 में उनकी शादी हो गई। अब शादी के चार साल बाद दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 1:43 PM
Rahul Mahajan Divorce: मां से करवाना चाहती थीं शादी फिर खुद बन बैठीं राहुल महाजन की तीसरी बीवी, अब लेने जा रही हैं तलाक
48 साल के राहुल महाजन अब इससे पूरी तरह टूट गए हैं

Rahul Mahajan Divorce: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन तलाक लेने जा रहे हैं। राहुल महाजन की तीसरी पत्नी नताल्या इलीना उनसे 18 साल छोटी हैं। 2018 में दोनों ने शादी की थी, ये शादी चार साल भी नहीं चल पाई। पिछले ही साल दोनों ने तलाक फाइल किया था, जो अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है। इससे पहले राहुल महाजन की श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली के साथ शादी हुई थी। नताल्या इलीना एक कजाकिस्तानी मॉडल हैं। इससे पहले राहुल महाजन की दोनों पत्नियों श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली ने उन पर मारपीट और प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए थे।

राहुल महाजन पर्सनल लाइफ छिपाकर रखना चाहते हैं

48 साल के राहुल महाजन अब इससे पूरी तरह टूट गए हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करना चाहते। वहीं नताल्या ने भी तलाक को लेकर कोई भी बात शेयर करने से मना किया। दोनों अपनी प्राइवेट लाइफ को पर्सनल रखना चाहते हैं। अपने एक पुराने इंटरव्यू में नताल्या ने बताया था कि जब राहुल से उनकी मुलाकात हुई थी तो वो शादी करना चाहते थे। दोनों की उम्र के बीच लंबे फासले के चलते मॉडल चाहती थीं कि वो उनकी मां से शादी कर लें। नताल्या की मां राहुल से चार साल बड़ी थीं। बाद में नताल्या राहुल के साथ रहने लगीं और सेटल हो गई।

तलाक का एक्सपीरिएंस बेहद खराब

Rahul Mahajan के एक करीबी दोस्त ने उनकी तलाक के बाद की स्थिति को बताया। दोस्त के मुताबिक राहुल महाजन की तबीयत ठीक नहीं है। वे आगे कहते हैं, 'ब्रेकअप के बाद वह बिल्कुल टूट गए थे। हालांकि अब वह ठीक हैं। वह फिर से सब अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी। अब, वह प्यार पाने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने यह भी फैसला किया है अपने पिछले एक्सपीरिएंस के कारण अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें