Savings Account Interest: ये 5 बैंक सेविंग अकाउंट पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें बैंकों की लिस्ट

Saving Account Interest: देशभर के बैंक ग्राहकों की जरूरतों और सर्विस के मुताबिक अलग-अलग तरह के सेविंग अकाउंट खोलने के ऑप्शन देते हैं। कई बैंक अपने ग्राहकों को सेविगं अकाउंट पर आकर्षक ब्याज भी देते हैं

अपडेटेड Jul 31, 2023 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक सेविंग अकाउंट पर कितना ब्याज दे रहे हैं।

Saving Account Interest: देशभर के बैंक ग्राहकों की जरूरतों और सर्विस के मुताबिक अलग-अलग तरह के सेविंग अकाउंट खोलने के ऑप्शन देते हैं। कई बैंक अपने ग्राहकों को सेविगं अकाउंट पर आकर्षक ब्याज भी देते हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी फायदेमेंद साबित होते हैं। सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट का कैलकुलेशन डेली बेसिस पर होता है। ये आपके रोजाना के क्लोजिंग बैलेंस पर निर्भर करता है।

बैंक के नियमों के अनुसार सेविंग अकाउंट पर दिया जाने वाला ब्याज मासिक या तिमाही अंतराल पर आपके खाते में जमा किया जाता है। सेविंग अकाउंट पर कितना ब्याज मिलेगा यह बैंक पर निर्भर करता है। सीनियर सिटीजन को एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है। उन्हें सेविंग अकाउंट पर ये फायदा नहीं मिलता है। आइए जानते हैं कि एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक सेविंग अकाउंट पर कितना ब्याज दे रहे हैं।

एसबीआई सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर (SBI Saving Account interest rate)


10 करोड़ रुपये तक के सेविंग अकाउंट पर ब्याज दर 2.70 प्रतिशत और 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैलेंस पर 3 प्रतिशत है।

एचडीएफसी सेविंग अकाउंट (HDFC Saving Account)

एचडीएफसी बैंक के सेविंग अकाउंट पर अगर बैलेंस 50 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 3 फीसदी का ब्याज मिलता है। 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर ब्याज 3.50 प्रतिशत है।

आईसीआईसीआई बैंक सेविंग अकाउंट (ICICI Saving Account)

एक दिन के अंत में 50 लाख रुपये से कम की बैलेंस पर ब्याज दर 3 प्रतिशत होगी। दिन के अंत में 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर 3.5 प्रतिशत की ब्याज दर होगी।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)

पंजाब नेशनल बैंक 10 लाख रुपये से कम बैलेंस पर 2.70 फीसदी ब्याज दर देता है। 10 लाख रुपये से 100 करोड़ रुपये से कम के अकाउंट बैलेंस पर 2.75 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। पीएनबी 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक के खाते पर 3% ब्याज देता है।

केनरा बैंक सेविंग अकाउंट

केनरा बैंक सेविंग अकाउंट पर 2.90 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच ब्याज दे रहा है। 2000 करोड़ रुपये के बैलेंस होने पर 4 फीसदी ब्याज मिलेगा।

Jet Airways के विमान फिर भरेंगे उड़ान, DGCA ने साफ किया रास्ता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।