Rahul Vaidya: विराट कोहली ने इस सिंगर को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, फिर गायक ने कह दी बड़ी बात

Rahul Vaidya: सिंगर राहुल वैद्य ने हाल ही में खुलासा किया है कि क्रिकेटर विराट कोहली ने उनको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें आज तक यह समझ नहीं आया कि विराट ने ऐसा क्यों किया। राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 7:44 PM
Story continues below Advertisement
Rahul Vaidya: सिंगर राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली ने उनको इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है

Rahul Vaidya: राहुल वैद्य छोटे पर्दे का एक जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। राहुल अक्सर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सिंगर को ‘बिग बॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुके हैं। राहुल वैद्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर राहुल वैद्य ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है।

राहुल ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया है। सिंगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा और लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो


हाल ही में राहुल वैद्य ने पपाराजी में से किसी ने पूछा की विराट ने उनको इंस्टाग्राम ब्लॉक क्यों किया है। इस पर सिंगर ने कहा, "आज तक समझ में नहीं आया, भाई ने मुझे ब्लॉक क्यों किया है।" उन्होंने आगे कहा कि उनको नहीं पता कि विराट कोहली ने अचानक उनका ऑनलाइन कनेक्शन क्यों खत्म कर दिया है। राहुल के इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'इसे पहचानता भी हे क्या विराट कौन हे ये।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई टेंशन मत ले, वो भी केवल ऐड ही पोस्ट करता है।' वहीं सिंगर के इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं।

 

कब हुई है राहुल और दिशा की शादी

सिंगर राहुल वैद्य ने साल 2021 में टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार से शादी के बंधन में बधे थे। वहीं 20 सितंबर 2023 को राहल वैद्य और दिशा परमार के घर एक बेटी ने जन्म लिया। राहुल वैद्य 'इंडियन आइडल' में नजर आ चुके हैं इसके साथ ही वह 'बिग बॉस 14' (रनर-अप) भी रह चुके हैं। सिंगर अब लाफ्टर शेफ्स 2 में दिखाई देंगे।

Abhijeet Bhattacharya: 'महात्मा गांधी भारत के नहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपिता थे': अभिजीत भट्टाचार्य के विवादित बयान पर बवाल, यूजर्स भड़के

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।