RRR के ऑस्कर प्रमोशन के लिए राजामौली ने खर्च कर डाले 80 करोड़? अब उनके बेटे ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

RRR फिल्म को लेकर एक तरह का विवाद भी सामने आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के अमेरिका प्रमोशन के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर SS राजामौली ने अमेरिका में फिल्म के प्रचार में 80 करोड़ रुपये की रकम खर्च डाले। अब एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने आखिरकार इस तरह की अफवाहों पर अपनी चुप्पी को तोड़ा है और लोगों को जवाब दिया है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RRR के ऑस्कर प्रमोशन के लिए राजामौली ने खर्च कर डाले 80 करोड़

भारत की सबसे बड़ी हिट और कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार RRR की लोकप्रियता की गूंज अभी तक सिनाम जगत में सुनाई दे रही है। इस फिल्म ने घरेलू और इंटरनेशनल लेवर पर कई सारे सम्मान और पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं। फिल्म के सबसे फेमस गाने Naatu Naatu को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला है। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर एक तरह का विवाद भी सामने आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के अमेरिका प्रमोशन के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

RRR प्रमोशन के लिए खर्च हुए 80 करोड़ रुपये

RRR के प्रमोशन को लेकर एक नए तरह का विवाद सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर SS राजामौली ने अमेरिका में फिल्म के प्रचार में 80 करोड़ रुपये की रकम खर्च डाले। अब एसएस राजामौली के बेटे एसएस कार्तिकेय ने आखिरकार इस तरह की अफवाहों पर अपनी चुप्पी को तोड़ा है और लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रमोशन पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने की प्लानिंग की थी लेकिन इसके लिए 8.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ गए। RRR के प्रमोशन के लिए अमेरिका के कुछ शहरों में स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम भी किया गया था। बता दें कि राजामौली, रामचरण और जूनियर एनटीआर पिछले चुछ दिनों से अमेरिका में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।

पूर्व पत्नी आलिया से सुलह चाहते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी? एक्स-वाइफ के वकील ने किया चौंकाने वाला दावा


राजामौली ने प्रमोशन के लिए इन लोगों को ऑफर किए 25 करोड़

हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजामौली ने फिल्म के निर्माता डीवीवी दानय्या, राम चरण और जूनियर एनटीआर को ऑस्कर प्रचार के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था। हालांकि दानय्या ने कथित तौर पर राजामौली की पेशकश को ठुकरा दिया। हालांकि अब डीवीवी दानय्या ने इस तरह की अफवाहों का खंडन भी किया है। वहीं फिल्म बंगारूथल्ली के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस मीट में निर्देशक ताम्मारेड्डी भारद्वाज ने RRR को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को 600 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म के ऑस्कर के प्रमोशन के लिए अलग से 80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। हम इस इतने पैसों से लगभग 8-10 फिल्में बना सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।