Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की फिर बिगड़ी तबीयत! दोबारा वेंटिलेटर पर किए गए शिफ्ट

सूत्रों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव फिलहाल होश में है, उनके हाथ और पैरों में मूवमेंट थोड़ा बढ़ा है। सेहत में सुधार आने के बाद मंगलवार को थोड़ी देर के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 10:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
श्रीवास्तव को 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी

Raju Srivastava Health Update: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मशहूर कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार फिर से राजू श्रीवास्तव को 100 डिग्री बुखार आया है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर से नहीं हटाने का फैसला लिया है।

श्रीवास्तव को 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। न्यूज 18 को सूत्रों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव फिलहाल होश में है, उनके हाथ और पैरों में मूवमेंट थोड़ा भी बढ़ा है। सेहत में सुधार आने के बाद मंगलवार को थोड़ी देर के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन अब दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि, राजू श्रीवास्तव की हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है।

मशहूर कॉमेडियन की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने हाल ही में बताया था कि उनके पति वेंटिलेटर पर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जारी एक बयान में, शिखा ने कहा कि उनके पति की हालत स्थिर है। शिखा ने कहा, ‘‘राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं।’’


ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में आई बाढ़ पर पीएम मोदी ने जताई थी चिंता, पाक पीएम शहबाज शरीफ ने दिया यह जवाब

इससे पहले दिन में, कई मीडिया संस्थानों ने बताया था कि 58 वर्षीय श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के 15 दिन बाद उन्हें होश आया था। 25 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को होश आया था। वह 10 अगस्त को एम्स में भर्ती होने के बाद से होश में नहीं थे।

शिखा ने मीडिया और राजू के प्रशंसकों से अनुरोध किया कि परिवार द्वारा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज और अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयानों पर ही भरोसा करें। शिखा ने कहा, ‘‘केवल एम्स, दिल्ली के बयान और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट विश्वसनीय और वास्तविक हैं। किसी और की कोई अन्य खबर या बयान अविश्वसनीय है।’’ फिलहाल, फैंस उनकी सहत की बेहतरी के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।