Get App

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक! AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर कॉमेडियन, CM योगी ने परिवार को दिया मदद का भरोसा

Raju Srivastava Health: सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव की जिंदगी आज खतरे में है। उन्‍हें दिल्‍ली स्‍थ‍ित AIIMS में वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी की तो राजू श्रीवास्तव के हार्ट के बड़े हिस्से में 100 पर्सेंट ब्लॉकेज आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2022 पर 2:38 PM
राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक! AIIMS में वेंटिलेटर सपोर्ट पर कॉमेडियन, CM योगी ने परिवार को दिया मदद का भरोसा
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के जरिए पहचान बनाने वाले एक्टर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है।

Raju Srivastava Health: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत बेहद नाजुक है। बीते दिनों कॉमेडियन को कार्डियक अरेस्ट के बाद के AIIMS में भर्ती कराया गया था। ताजा जानकारी के यह है कि राजू श्रीवास्‍तव की तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं है, बल्‍क‍ि उनकी बिगड़ती हालत को देखकर उन्‍हें ICU में वेंटिलेटर पर श‍िफ्ट कर दिया गया है। गुरुवार को उनकी तबीयत बुधवार के मुकाबले और बिगड़ गई है। फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और उनकी सेहत के बारे में जानने को बेचैन हैं।

CM योगी ने दिया मदद का भरोसा 

इस बीच उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने फोन पर राजू श्रीवास्तव की पत्नी से बात की। उन्होंने कॉमेडियन की सेहत का हालचाल लिया। योगी ने राजू श्रीवास्तव की फैमिली को इस मुश्किल घड़ी में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। सीएम योगी ने राज्य सरकार के अधिकारियों को राजू श्रीवास्तव के परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। श्रीवास्तव का इलाज डॉ. नितीश नाइक की निगरानी में किया जा रहा है।

Raju Srivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को वर्क आउट करते समय आया हार्ट अटैक, दिल्ली के AIIMS में भर्ती

हार्ट में 100 फीसदी ब्लॉकेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें