Get App

Raju Srivastava Health: ब्रेन डेड की स्थिति में हैं राजू श्रीवास्तव, एडवाइजर बोले- अब तो किसी चमत्कार का है इंतजार

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने गुरुवार को बताया कि कॉमेडियन का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत खराब हो गई है और वह लगभग ब्रेन डेड स्थिति में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2022 पर 7:06 PM
Raju Srivastava Health: ब्रेन डेड की स्थिति में हैं राजू श्रीवास्तव, एडवाइजर बोले- अब तो किसी चमत्कार का है इंतजार
ब्रेन डेड की स्थिति में हैं राजू श्रीवास्तव

Raju Srivastava Health Updates: कॉमेडियन-अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत बिगड़ती दिख रही है। 10 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें IUC में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

ऑनलाइन मीडिया के मुताबिक, श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने गुरुवार को बताया कि कॉमेडियन का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत खराब हो गई है और वह लगभग ब्रेन डेड स्थिति में हैं।

सक्सेना ने कहा, “आज सुबह, डॉक्टरों ने बताया है कि राजू का दिमाग काम नहीं कर रहा है। लगभग मृत अवस्था में हैं। दिल को भी परेशानी हो रही है। हम सभी चिंतित हैं और सभी प्रार्थना कर रहे हैं। उनका परिवार भी समझ नहीं पा रहा है कि क्या हो रहा है।" उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम अब किसी चमत्कार के लिए प्रार्थना कर रही है।

58 साल के स्टैंड-अप कॉमिक की 10 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई थी। जिस दिन उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था और 14 अगस्त को उनके परिवार ने एक बयान जारी किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें