Raju Srivastava Consciousness: राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, AIIMS के डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

Raju Srivastava Consciousness: राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने ये जानकारी देते हुए कहा, राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिनों के बाद होश आया। AIIMS दिल्ली में डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है

अपडेटेड Aug 25, 2022 पर 1:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश

Raju Srivastava consciousness: राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को आखिरकार होश आ गया है। वर्तमान में राजू नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। गुरुवार को समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि कॉमेडियन को 15 दिनों के बाद होश आया है। डॉक्टरों की एक टीम की तरफ से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने ये जानकारी देते हुए कहा, "राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिनों के बाद होश आया। AIIMS दिल्ली में डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।"

बुधवार को, राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने भी कॉमेडियन के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कॉमेडियन की हालत अब स्थिर है।


उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “राजू जी की हालत स्थिर है, डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और उनका इलाज कर रहे हैं। मैं उनके फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं। हम जल्द ही कुछ अच्छी खबर की उम्मीद कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि वह ठीक हो जाएंगे।"

इससे पहले, राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने भी एक बयान जारी किया और सभी को आश्वासन दिया कि उनके पति एक 'फाइटर' हैं, जो निश्चित रूप से 'वापसी' करेंगे।

उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, "वह स्थिर है। डॉक्टर उनका अच्छा इलाज कर रहे हैं। राजू जी एक फाइटर हैं और वह हम सबके बीच आने के लिए वापस करेंगे। हमें आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की जरूरत है।"

शिखा ने आगे कहा, "मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया अफवाह न फैलाएं। यह हमारे मनोबल को प्रभावित करता है। हमें नकारात्मक ऊर्जा नहीं चाहिए, हमें सकारात्मकता चाहिए।"

कैसे महाठग से अफेयर के बाद ‘रंगदारी गैंग’ में भी शामिल हुईं Jacqueline Fernandez? ऐसे खुले सारे राज

उन्होंने कहा, "कृपया उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और राजू जी उनका साथ दे रहे हैं। वह लड़ रहे हैं। अतः कृपया नकारात्मकता न फैलाएं।"

दरअसल 9 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल ले जाया गया।

श्रीवास्तव की टीम ने पुष्टि की कि वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। बाद में पता चला कि स्ट्रोक के दौरान राजू ट्रेडमिल पर कसरत कर रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।