Get App

Raju Srivastava Consciousness: राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, AIIMS के डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

Raju Srivastava Consciousness: राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने ये जानकारी देते हुए कहा, राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिनों के बाद होश आया। AIIMS दिल्ली में डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 1:37 PM
Raju Srivastava Consciousness: राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, AIIMS के डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी
राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश

Raju Srivastava consciousness: राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को आखिरकार होश आ गया है। वर्तमान में राजू नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। गुरुवार को समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि कॉमेडियन को 15 दिनों के बाद होश आया है। डॉक्टरों की एक टीम की तरफ से उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

राजू के निजी सचिव गर्वित नारंग ने ये जानकारी देते हुए कहा, "राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिनों के बाद होश आया। AIIMS दिल्ली में डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।"

बुधवार को, राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने भी कॉमेडियन के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कॉमेडियन की हालत अब स्थिर है।

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “राजू जी की हालत स्थिर है, डॉक्टर अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और उनका इलाज कर रहे हैं। मैं उनके फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करता हूं। हम जल्द ही कुछ अच्छी खबर की उम्मीद कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि वह ठीक हो जाएंगे।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें