राम चरण ने बेटी के नाम का किया खुलासा! दादा चिरंजीवी ने बताया नाम का क्या है मतलब

साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। राम चरण और उपासना ने बेटी का नाम 'क्लिन कारा कोनिडेला' रखा है। जन्म के 10 दिन बाद तेलुगु स्टार राम चरण और उनकी कारोबारी पत्नी उपासना शुक्रवार (30 जून) को एक पारंपरिक नामकरण समारोह में बच्ची ना नाम रखा गया

अपडेटेड Jul 02, 2023 पर 6:18 PM
चिरंजीवी ने बताया है कि इस स्टारकिड का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा गया है

साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। राम चरण और उपासना ने बेटी का नाम 'क्लिन कारा कोनिडेला (Klin Kaara Konidela)' रखा है। जन्म के 10 दिन बाद तेलुगु स्टार राम चरण और उनकी कारोबारी पत्नी उपासना शुक्रवार (30 जून) को एक पारंपरिक नामकरण समारोह में बच्ची ना नाम रखा गया। इसके बाद दादा मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने ट्विटर पर फैंस को लाडली पोती का नाम बताया।

चिरंजीवी ने बताया है कि इस स्टारकिड का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची का नाम एक पवित्र हिंदू ग्रंथ ललिता सहस्रनामम से लिया गया है, जिसमें हिंदू मां देवी ललिता देवी के हजारों नामों की सूची है। क्लिन कारा कोनिडेला नाम एक परिवर्तनकारी, शुद्ध करने वाली ऊर्जा का प्रतीक है जो आध्यात्मिक जागृति लाता है।

तेलुगु सुपरस्टार ने नामकरण संस्कार की तस्वीरों वाला एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके परिवार को बच्ची के आसपास देखा जा सकता है। तस्वीरों में परिवार की खुशी साफ नजर आ रही है। राम चरण और उपासना ने भी नामकरण की रस्म की तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनकी बेटी का नाम हिंदू टेक्स्ट Lalita Sahasranama से प्रेरित है।


चिरंजीवी ने ट्विटर पर तस्वीरों के साथ लिखा, 'बेबी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला है। इस नाम को 'ललिता सहस्त्रनाम' से लिया गया है। इसका मतलब शुद्ध करने वाली और परिवर्तनकारी एक एनर्जी से है, जो एक आध्यात्मिक जागृति लाती है। हम सभी को विश्वास है कि यह नन्ही परी जब बड़ी होगी, तो ये सारी खूबियां इसकी पर्सनैलिटी में शामिल होंगी।'

ये भी पढ़ें- डिप्टी सीएम बनते ही अजित पवार ने NCP पर ठोका दावा, बोले- चुनाव चिन्ह के लिए लड़ेंगे

तस्वीरों में राम चरण और उपासना के साथ बच्ची के दादा-दादी और नाना-नानी भी नजर आ रहे हैं। बच्ची कपड़े के बने झूले में झूल रही है और सभी लोग एकदम खुश नजर आ रहे हैं। कपल ने 20 जून को एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया था।

11 साल बाद बने पिता

चिरंजीवी के बेटे और सुपरहिट फिल्म RRR एक्टर राम चरण शादी के 11 साल बाद पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपनी पहली संतान के रूप में एक बेटी को जन्म दिया है। जब जन्म की खबरें आई तो इस दौरान चिरंजीवी और राम चरण के प्रशंसकों ने बेटी के जन्म पर जश्न मनाया। कुछ जगहों पर उन्होंने प्रार्थना की और पटाखे फोड़े।

चिरंजीवी ने पत्रकारों से कहा था कि आज देर रात एक बज कर करीब 49 मिनट पर, राम चरण की पत्नी उपासना ने एक बेटी को जन्म दिया। हमारा परिवार बहुत खुश है। हम कई सालों से चाह रहे थे कि ये दोनों माता-पिता बनें और हमारा परिवार आगे बढ़े। भगवान की कृपा और दुआओं से यह सच हो गया।

इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "राजकुमारी का स्वागत है। आपके आगमन पर लाखों लोगों के बड़े परिवार के बीच खुशी का माहौल है और आपके जन्म पर आपके माता-पिता और दादा-दादी बहुत खुश हैं। हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।