Get App

राम चरण ने बेटी के नाम का किया खुलासा! दादा चिरंजीवी ने बताया नाम का क्या है मतलब

साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। राम चरण और उपासना ने बेटी का नाम 'क्लिन कारा कोनिडेला' रखा है। जन्म के 10 दिन बाद तेलुगु स्टार राम चरण और उनकी कारोबारी पत्नी उपासना शुक्रवार (30 जून) को एक पारंपरिक नामकरण समारोह में बच्ची ना नाम रखा गया

Akhileshअपडेटेड Jul 02, 2023 पर 6:18 PM
राम चरण ने बेटी के नाम का किया खुलासा! दादा चिरंजीवी ने बताया नाम का क्या है मतलब
चिरंजीवी ने बताया है कि इस स्टारकिड का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा गया है

साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। राम चरण और उपासना ने बेटी का नाम 'क्लिन कारा कोनिडेला (Klin Kaara Konidela)' रखा है। जन्म के 10 दिन बाद तेलुगु स्टार राम चरण और उनकी कारोबारी पत्नी उपासना शुक्रवार (30 जून) को एक पारंपरिक नामकरण समारोह में बच्ची ना नाम रखा गया। इसके बाद दादा मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने ट्विटर पर फैंस को लाडली पोती का नाम बताया।

चिरंजीवी ने बताया है कि इस स्टारकिड का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची का नाम एक पवित्र हिंदू ग्रंथ ललिता सहस्रनामम से लिया गया है, जिसमें हिंदू मां देवी ललिता देवी के हजारों नामों की सूची है। क्लिन कारा कोनिडेला नाम एक परिवर्तनकारी, शुद्ध करने वाली ऊर्जा का प्रतीक है जो आध्यात्मिक जागृति लाता है।

तेलुगु सुपरस्टार ने नामकरण संस्कार की तस्वीरों वाला एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके परिवार को बच्ची के आसपास देखा जा सकता है। तस्वीरों में परिवार की खुशी साफ नजर आ रही है। राम चरण और उपासना ने भी नामकरण की रस्म की तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनकी बेटी का नाम हिंदू टेक्स्ट Lalita Sahasranama से प्रेरित है।

चिरंजीवी ने ट्विटर पर तस्वीरों के साथ लिखा, 'बेबी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला है। इस नाम को 'ललिता सहस्त्रनाम' से लिया गया है। इसका मतलब शुद्ध करने वाली और परिवर्तनकारी एक एनर्जी से है, जो एक आध्यात्मिक जागृति लाती है। हम सभी को विश्वास है कि यह नन्ही परी जब बड़ी होगी, तो ये सारी खूबियां इसकी पर्सनैलिटी में शामिल होंगी।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें