Ranbir Kapoor और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की केमिस्ट्री को फैंस बेहद पसंद करते हैं। स्क्रीन पर दोनों की प्रेजेंस काफी अच्छी लगती है। ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन दोनों एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए नजर आ ही जाते हैं। Reddit पर रणबीर कपूर की एक पुरानी वीडियो वायरल (Video Viral) हो रही है इस वीडियो में रणबीर दीपिका को चीप गर्ल (Deepika Cheap Girl) बुला रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि दीपिका के अंदर ना एक बड़ी सी चीप गर्ल बसी हुई है। आप जानते हो इसके साथ ना नॉटी बातें की जा सकती हैं।
Ranbir Kapoor ने खोली दीपिका पादुकोण की पोल
रणबीर कपूर के मुताबिक एक्ट्रेस के साथ काफी चीजी बातें की जा सकती हैं। एक्ट्रेस बखूबी इन बातों का जवाब देना जानती हैं। अगर आप उसे उंगली करोगो तो वो आपको छोड़ेगी नहीं। वो ऐसी लड़की नहीं कि आप उसे चिढ़ाओगे और वो सुन लेगी, वो वापस देगी। रणबीर कपूर ने बताया कि इम्तियाज अली को भी लव आज कल के दौरान ही इस बात का पता चल गया था। पहले इम्तियाज उनसे बात करते थे तो वो काफी शर्माती थीं एक दिन उन्हें आइडिया आया कि वो उससे चीप बात करेंगे। तो उस टाइम दीपिका की आंखें चमक गई और उसने बड़ी होशियारी से जवाब दिया।
दीपिका पादुकोण को लेकर ये क्या बोल गए रणबीर कपूर
दीपिका ने रणबीर कपूर से वहीं पूछ लिया कि तुम मुझसे कैसे चीप हो सकते हो? एक्टर ने रिप्लाई दिया कि मैं कैमरे के सामने नहीं हो सकता लेकिन मैं बता रहा हूं कि ये चीपनेस से भरी हुई है ये चीपनेस की दुकान है।वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए। वहीं नितेश तिवारी की रामायण में भी नजर आ सकते हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आईं, हालांकि फिल्म ने कुछ खास बिजनेस नहीं किया। वो जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न में नजर आएंगी।